नई दिल्ली:
फिल्मी सितारे विवादों से बचने के लिए आमतौर पर अपने गुस्से को दबाकर रखते हैं, लेकिन कभी-कभी वे मजबूर हो जाते हैं कि गुस्से को सार्वजनिक रूप से ज़ाहिर करें... हाल ही में एक फ्लाइट के दौरान ऐसा ही करना पड़ा बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनन को, जिन्होंने एक व्यक्ति को अपनी नई फिल्म 'दिलवाले' का पायरेटेड प्रिंट देखते हुए पाया...
सिर्फ दो हफ्ते पहले अपने करियर की दूसरी हिन्दी फिल्म 'दिलवाले' में 'बॉलीवुड के बादशाह' शाहरुख खान, दिग्गज अभिनेत्री काजोल और नई पीढ़ी के स्टार वरुण धवन के साथ दिखाई दी कृति सैनन पिछले सप्ताह दिल्ली आते हुए फ्लाइट में थीं, जब उन्होंने अपने और अपनी मां के साथ बैठे शख्स को अपने आईफोन प्रोजेक्टरपर 'दिलवाले' का पायरेटेड प्रिंट देखते पाया...
बस, फिर क्या था... 25-वर्षीय कृति (@KritiSanon) ने तुरंत माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर गुस्सा ज़ाहिर किया, "कोई मेरे सामने ही फ्लाइट में फोन पर 'दिलवाले' का पायरेटेड प्रिंट देख रहा है... गुस्से में हूं... #SayNoToPiracy"

Someone watchin pirated version of Dilwale in front of me on phone in the flight! Annoyed!!
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
कृति सैनन, दिलवाले, पायरेटेड प्रिंट, वीडियो पायरेसी, वीडियो पाइरेसी, पायरेटेड फिल्म, Kriti Sanon, Dilwale, Pirated Print, Video Piracy, Pirated Films