विज्ञापन

कुणाल खेमू ने बताया कैसे मानीं शर्मिला टैगोर, बोले- यह मेरे लिए अंधेरे में तीर चलाने जैसा था

बतौर निर्देशक और अभिनेता कुणाल खेमू एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं. उनकी फिल्म का नाम ‘वाइब’ है, जो 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

कुणाल खेमू ने बताया कैसे मानीं शर्मिला टैगोर, बोले- यह मेरे लिए अंधेरे में तीर चलाने जैसा था
कुणाल खेमू ने बताया कैसे मानीं शर्मिला टैगोर
NDTV

बतौर निर्देशक और अभिनेता कुणाल खेमू एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं. उनकी फिल्म का नाम ‘वाइब' है, जो 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में कुणाल खेमू के साथ प्रीति जिंटा, वंशिका, स्पर्श श्रीवास्तव और यशपाल शर्मा जैसे कलाकार नजर आएंगे. यह एक कॉमेडी फिल्म है. 2 सितंबर को फिल्म की पूरी कास्ट ट्रेलर लॉन्च के मौके पर एक साथ नजर आई. इस दौरान कलाकारों से फिल्म और उनके किरदारों को लेकर सवाल-जवाब भी हुए. फिल्म में शर्मिला टैगोर जैसी दिग्गज अभिनेत्री की मौजूदगी को देखते हुए कुणाल खेमू से उन्हें डायरेक्ट करने के अनुभव के बारे में सवाल किया गया. शर्मिला टैगोर कुणाल खेमू की सास भी हैं और ‘वाइब' में पहली बार उन्होंने अपनी सास के साथ बतौर निर्देशक काम किया है.

शर्मिला टैगोर को लेना अंधेरे में तीर चलाया

शर्मिला टैगोर को निर्देशित करने के अनुभव के बारे में पूछे जाने पर कुणाल खेमू ने कहा कि उनके लिए यह शुरुआत में अंधेरे में तीर चलाने जैसा था. उन्होंने बताया कि फिल्म में एक कैमियो था और उन्होंने शर्मिला जी से वह किरदार निभाने के लिए पूछा था. कुणाल ने कहा, “जहां तक शर्मिला जी की बात है, तो वह मेरे लिए एक तरह से अंधेरे में तीर चलाने जैसा था. मैंने उनसे पूछा कि फिल्म में एक हिस्सा है, एक कैमियो है, और क्या वह वह किरदार निभाएंगी.

उन्होंने पूछा, ‘क्या मैं फिल्म की कहानी जान सकती हूं?' फिर मैंने उन्हें फिल्म का पूरा सार बताया. उन्होंने कहा कि यह तो बस एक ट्रिक सवाल था, लेकिन मैं वैसे भी यह करने वाली थी. तो वह इतनी कृपा करने के लिए तैयार हो गईं. और मुझे लगता है कि यह उन चीजों में से एक है, जिन्हें अपनी उपलब्धियों की सूची में शामिल करने का मौका मिला, जिसके बारे में मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा दिन आएगा. मैं बहुत खुश हूं और मुझे गर्व है कि मुझे उनके जैसे दिग्गज कलाकार को ‘एक्शन' और ‘कट' बोलने का मौका मिला.”

वंशिका को कैसे किया कास्ट?

बतौर निर्देशक ‘वाइब' कुणाल खेमू की दूसरी फिल्म है. इससे पहले वह ‘मडगांव एक्सप्रेस' का निर्देशन कर चुके हैं, जो भी कॉमेडी फिल्म थी. बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपना करियर शुरू करने वाले कुणाल खेमू पिछले कुछ समय से निर्देशन के क्षेत्र में सक्रिय हैं. खास बात यह है कि वह अपनी फिल्मों का लेखन भी खुद करते हैं. ‘वाइब' में जहां एक तरफ शर्मिला टैगोर जैसी दिग्गज अभिनेत्री हैं, वहीं वंशिका इस फिल्म से बतौर नए चेहरे नजर आ रही हैं. ट्रेलर लॉन्च के दौरान कुणाल से वंशिका को फिल्म में कास्ट करने की वजह भी पूछी गई.

कुणाल ने बताया कि फिल्म के लिए कई कलाकारों के ऑडिशन लिए गए थे. वंशिका ने सीधे उनकी फिल्म के लिए ऑडिशन नहीं दिया था, बल्कि कुणाल ने उनका एक ऑडिशन देखा था, जो किसी दूसरी फिल्म के लिए था. कुणाल ऐसे कलाकार की तलाश में थे, जो स्वाभाविक रूप से थोड़ा एक्सेंट बोल सके, लेकिन साथ ही सही हिंदी भी बोल पाए.

कब रिलीज होगी फिल्म 

उन्होंने कहा कि वंशिका का ऑडिशन देखने के बाद उन्हें लगा कि वह उनकी फिल्म के किरदार के लिए सही हैं. इसके बाद उन्होंने उनका अपनी फिल्म के लिए ऑडिशन करवाया. कुणाल के मुताबिक, वंशिका ने शुद्ध हिंदी बोलने के साथ-साथ बिना एक्सेंट के अंग्रेजी भी बोली, जिसके बाद उन्हें लगा कि वह किरदार के लिए बिल्कुल सही हैं. रिहर्सल के दौरान भी वह उनके किरदार में पूरी तरह फिट बैठीं.

‘वाइब' की रिलीज की बात करें तो फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में पहुंचेगी. फिल्म की रिलीज करीना कपूर की ‘डायरा' के साथ हो रही है. दोनों फिल्मों की शैली अलग है और ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है. अब उम्मीद यही है कि अलग-अलग जॉनर की इन दोनों फिल्मों को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों का रुख करेंगे.

ये भी पढ़ें: KBC में टाइल फिटर ने जीते 50 लाख, 1 करोड़ के सवाल पर छोड़ा शो, क्या आप जानते हैं उसका सही जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vibe Movie, Vibe Movie Teaser, Kunal Khemu, Kunal Khemu Age, Sharmila Tagore
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com