विज्ञापन

VIBE Review: स्पाई फिल्मों पर तंज है कुणाल खेमू-प्रीति जिंटा की वाइब, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने बताया कैसी है फिल्म

VIBE Twitter Review In Hindi: 18 सितंबर को प्रीति जिंटा की नई फिल्म वाइब रिलीज हो गई है, जिसमें कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव स्पाई फिल्मों पर तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं. 

VIBE Review: स्पाई फिल्मों पर तंज है कुणाल खेमू-प्रीति जिंटा की वाइब, फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने बताया कैसी है फिल्म
Vibe Review In Hindi वाइब फिल्म का रिव्यू
नई दिल्ली:

VIBE social media Review in hindi: एक्टर कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव की वाइब सिनेमाघरों में 18 सितंबर को रिलीज हो गई है, जिसके ट्रेलर की पिछले दिनों खूब चर्चा हुई और दर्शक हंसी से लोट-पोट होते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर ट्रेलर के सीन खूब वायरल हुए. लेकिन अब सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज हो गई है, जिसका फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद दर्शकों का रिव्यू ट्विटर अब एक्स पर देखने को मिल रहा है. वहीं लोग फिल्म को फुल कॉमेडी वाइब बताते हुए नजर आ रहे हैं.  

वाइब का फर्स्ट डे फर्स्ट शो रिव्यू

एक एक्स यूजर ने लिखा, वाइब एक बेस्ट कॉमेडी फिल्म है इस साल की. कुणाल खेमू लाजवाब एक्टर ही नहीं डायरेक्टर भी हैं. दूसरे यूजर ने लिखा, वाइब का फर्स्ट हाफ फन वाला था, जिसमें हार्दिक के रोल में कुणाल खेमू और बग के रोल में स्पर्श की अच्छी परफॉर्मेंस देखने को मिली. दोनों की कैमेस्ट्री अभी तक फनी नजर आती है. डायलॉग अच्छे हैं और फनी मोमेंट्स आपको हंसाते हैं. हालांकि कुछ हिस्से खींचे खींचे लगते हैं. लेकिन अभी तक ठीक है. 

ये भी पढे़ं- माधुरी दीक्षित के डांस से सजा 27 साल पुराना गाना, आज है दुल्हनों की पहली पसंद, अलका याग्निक ने बनाया कल्ट

तीसरे यूजर ने लिखा, कुणाल खेमू वाइब में टॉप फॉर्म में हैं. सभी पंच सही जगह फिट नहीं बैठते. लेकिन हंसाने की कोशिश देखने लायक है. इसके अलावा लोगों ने दायरा के मुकाबले वाइब को ज्यादा अच्छा बताया है. हालांकि फिल्म एक समय पर हंसाने में कामयाब होती हुई नहीं नजर आती. 

स्पाई कॉमेडी फिल्म है वाइब  

कुणाल खेमू द्वारा निर्देशित और लिखित फिल्म में कुणाल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म में उनके अलावा, प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर भी नजर आएंगी. ‘वाइब' का निर्माण कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले किया है. फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसके टीजर में प्रीति जिंटा एक मिशन को नियंत्रित करती हुईं नजर आई थीं. वहीं उन्हें देश में होने वाले एक आतंकी हमले की जानकारी मिलती है, जिसके चलते वह कुणाल और स्पर्श को मिशन पर भेजती हैं, जिनमें जिम्मेदारी उठाने लायक कोई साहस नहीं है. यहीं से कहानी हंसी, अराजकता और मजेदार कॉमेडी शुरू होती है. 

ये भी पढे़ं- 4000 करोड़ी रामायण से पहले आया कम बजट की रामायण का ट्रेलर, लोगों ने उड़ाया मजाक, बोले- एक सीट ओम राउत के लिए छोड़ देना 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vibe, Vibe Movie, Priety Zinta, Kunal Khemu, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com