विज्ञापन
This Article is From May 18, 2021

कुणाल खेमू को Tauktae Cyclone के बीच सूझी मस्ती, छत पर यूं किया जमकर डांस- देखें Video

कुणाल खेमू (Kunal Khemu) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे छत पर मौसम का मजा लेते दिखाई दे रहे हैं.

कुणाल खेमू को Tauktae Cyclone के बीच सूझी मस्ती, छत पर यूं किया जमकर डांस- देखें Video
कुणाल खेमू (Kunal Khemu) ने छत पर किया डांस
  • कुणाल खेमू ने छत पर किया डांस
  • पत्नी सोहा अली खान ने शेयर किया वीडियो
  • अनिल कपूर के गाने पर झूमे एक्टर
नई दिल्ली:

ताऊते तूफान (Tauktae Cyclone) को लेकर बॉलीवुड के कई सेलेब्स सामने आए हैं, जो लोगों से घर से बाहर न निकलने और पेनिक न होने का आग्रह कर रहे हैं. इस तूफान का असर गुजरात और मुंबई जैसे बड़े शहरों में देखने को मिल रहा है. तेज हवाओं और बारिश ने पिछले 21 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. स्थिति को देखते हुए कल आईएमडी ने कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया था. जहां कुछ लोग इस तूफान से डरे हुए हैं, वहीं कुछ लोग गरजते बादल और बारिश का मजा लेते हुए भी दिखाई दिए. फिलहाल तो सोशल मीडिया पर सोहा अली खान (Soha Ali Khan) के पति कुणाल खेमू (Kunal Khemu) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे छत पर मौसम का मजा लेते दिखाई दे रहे हैं.

इस वीडियो को सोहा अली खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुणाल खेमू (Kunal Khemu Dance) अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित का पॉपुलर सॉन्ग 'कह दो कि तुम हो मेरी वरना' गाते नजर आ रहे हैं. साथ ही में वे फुल ऑन डांस करते भी दिखाई दे रहे हैं. कुणाल ब्लैक टी-शर्ट शार्ट्स और शानदार मौसम को अपनी पत्नी के साथ एंजॉय कर रहे हैं. 

आपको बता दें कि कुणाल (Kunal Khemu) और सोहा की पहली मुलाकात साल 2009 में फिल्म 'ढूंढते रह जाओगे' की शूटिंग के दौरान हुई थी, लेकिन तब दोनों के बीच कुछ खास बातचीत नहीं होती थी. वहीं फिल्म '99' में साथ काम करने के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे. साल 2015 में कुणाल-सोहा शादी के बंधन में बंध गए. 2017 दोनों की बेटी हुई, जिसका नाम कपल ने इनाया रखा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Soha Ali Khan, Kunal Khemu, Viral Video, Tauktae Cyclone, Kunal Khemu Dance, Kunal Tauktae Dance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com