बिग बॉस 20 का वीकेंड का वार काफी चर्चा में है, जिसमें सलमान खान ट्रोल करने वालों पर निशाना साधते हुए नजर आए. उन्होंने जहां खुद को बुड्ढा कहने वालों को आड़े हाथ लिया तो वहीं प्रेग्नेंसी के कारण महिलाओं के बढ़े वजन पर बॉडीशेम करने वालों को करारा जवाब दिया. हालांकि इस दौरान उन्होंने कैटरीना कैफ का नाम नहीं लिया. लेकिन फैंस को लग रहा है कि यह इशारा कैटरीना कैफ के प्रेग्नेंसी के बाद लेटेस्ट अपीयरेंस को लेकर है, जिसके लिए उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है. हालांकि फैंस भाईजान की न्यू मॉम्स को ट्रोलिंग पर फूटे गुस्से की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं.
सलमान खान ने न्यू मॉम्स पर कही ये बात
शनिवार के एपिसोड में सलमान खान बिग बॉस में यूट्यूबर स्काउट ओपी से उनकी गेमर कम्यूनिटी के बारे में पूछा, जिनसे उन्होंने एक टास्क के बाद अरिश्फा खान के करियर को खत्म करने की बात कही थी. उन्होंने कहा, किसी को नीचा दिखा के आप कैसे पैसे कमा रहे हैं. उन्होने कहा कि ट्रोल्स सेलेब्रिटिज को उनके वजन, अपीयरेंस फैमिली और करियर फेलियर को लेकर ट्रोल करते हैं. आगे उन्होंने न्यू मॉम एक्ट्रेसेस के वजन और अपीयरेंस पर भी सवाल किया कि लोग क्यों ऐसे कमेंट करते हैं.
Hehehe 😝 ab bolo trolls!!! @BeingSalmanKhan came out in support of #KatrinaKaif for being unnecessarily trolled recently! Bola tha maine, he will not like it only!!! ✨😍🫶🏻🧿🙏🏻 he not only spoke for himself but that “mota” hogaya hai, indirectly hints at her as well https://t.co/CwJt10JnpO
— Samina Shaikh 🇮🇳 (@saminaUFshaikh) September 19, 2026
ये भी पढे़ं- Bigg Boss 20: हेल्थ की चिंता करने वालों के लिए सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैं माफी मांगता हूं
फैंस कर रहे तारीफ
उन्होंने कहा, प्रेग्नेंट होने के बाद हर किसी का वजन बढ़ता है. वह दोबारा फिट हो जाएंगी जब फिल्मों में आएंगी. उन्हें अपने परिवार के साथ वक्त बिताने दें. वहीं उन्होंने ट्रोलर्स की पहचान पर सवाल उठाते हुए कहा, आप खुद अपनी शक्ल से इतने बेजार हो. इस एपिसोड में सलमान खान के न्यू मॉम्स के सपोर्ट में आने पर फैंस ने भी भाईजान की तारीफ की है. एक यूजर ने लिखा, अब बोलो ट्रोल्स. भाईजान कैटरीना के सपोर्ट में आए हैं. दूसरे यूजर ने लिखा, सलमान खान ने बिग बॉस 20 में कैटरीना कैफ के लिए स्टैंड लिया. इस आदमी को सभी सम्मान मिलना चाहिए.
#SalmanKhan taking a stand for Katrina kaif on #BiggBoss20.
— Sallu Bhai Fan (@SalluBhaiFan143) September 20, 2026
This man really deserves respect for always taking a stand for his friends. pic.twitter.com/ESHP2YJO7L
कैटरीना कैफ हुई थीं ट्रोल
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि कैटरीना कैफ बेटे की मां बनने के बाद पहली बार पब्लिक इवेंट में शामिल हुईं और पैपराजी को पोज दिए. इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके वजन बढ़ने के बाद लोगों ने कमेंट किया. इस पर सेलेब्स और फैंस ने कैटरीना कैफ के सपोर्ट में बात की. यहां तक कि पाकिस्तानी एक्टर और सिंगर अली जफर ने भी कैटरीना कैफ के सपोर्ट में वीडियो शेयर किया था.
ये भी देखें- भारत में कैटरीना की बॉडी शेमिंग, अमेरिका में सिडनी स्वीनी का सेक्सुअलाइज्ड स्पोर्ट्स एड पर बवाल!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं