विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2021

Krishna Shroff पिता जैकी श्रॉफ संग पूल में कर रही थीं चिल, मसल्स देख बेटी ने यूं की तारीफ- देखें Video

कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह पिता जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) के साथ पूल में चिल करती हुई दिखाई दे रही हैं.

Krishna Shroff पिता जैकी श्रॉफ संग पूल में कर रही थीं चिल, मसल्स देख बेटी ने यूं की तारीफ- देखें Video
कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) पिता जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) संग पूल में चिल करती आईं नजर
  • कृष्णा श्रॉफ पूल में पिता संग कर रही थीं चिल
  • एक्टर की मसल्स देख बेटी ने की जमकर तारीफ
  • कृष्णा श्रॉफ का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) की बेटी कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) फिल्मों से दूर होने के बाद भी अकसर सुर्खियों में बनी रहती हैं. उनके फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं. ऐसा ही हाल उनके एक और वीडियो को लेकर भी देखने को मिल रहा है. दरअसल, उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह पिता जैकी श्रॉफ के साथ पूल में चिल करती हुई दिखाई दे रही हैं. इतना ही नहीं, कृष्णा श्रॉफ अपने पिता की मसल्स देख उनसे काफी इंप्रेस भी नजर आईं और वीडियो में उनकी तारीफें भी कीं. 

कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) ने यूं तो इस वीडियो को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से शेयर किया था, जिसे बाद में वूंपला ने भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा किया. इस वीडियो को साझा करते हुए कृष्णा श्रॉफ ने लिखा, "लोगों की मांग पर वापसी..."  उनके इस वीडियो को अभी तक 58 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है, साथ ही फैंस इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं. वीडियो में दोनों का ही स्टाइल काफी कूल लग रहा है. बता दें कि इससे पहले भी कृष्णा श्रॉफ का वीडियो खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह पिता संग पूल में मस्ती करते हुए दिखाई दे रही थीं. 

बता दें कि कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) फिल्मी दुनिया से भले ही दूर हैं, लेकिन वह अपने स्टाइल के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. लोकप्रियता के मामले में भी वह काफी आगे हैं. इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या करीब 8 लाख से ज्यादा है. अपने भाई की तरह कृष्णा श्रॉफ भी एक फिटनेस आइकन हैं और अपनी सेहत को लेकर काफी सतर्क रहती हैं. उन्होंने एमएमए मैट्रिक्स जिम की भी स्थापना की है, जिससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी अकसर शेयर करती हुई नजर आती हैं. वहीं, दूसरी और जैकी श्रॉफ की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' में नजर आने वाली हैं. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Krishna Shroff, Jackie Shroff, Krishna Shroff Pool Video, Jackie Shroff Pool Video, Krishna Shroff Chilling With Father In Pool
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com