विज्ञापन
This Article is From Aug 03, 2017

अभिनेत्री कोएना मित्रा ने अश्लील फोन कॉल मिलने की शिकायत दर्ज करायी

एक पुलिस अधिकारी ने आज बताया, ‘व्यक्ति ने अलग अलग फोन नंबरों से दो दिन तक उन्हें कई बार कॉल किया.

Also Read in
अभिनेत्री कोएना मित्रा ने अश्लील फोन कॉल मिलने की शिकायत दर्ज करायी
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री कोएना मित्रा ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ फोन पर अश्लील कॉल कर उनका उत्पीड़न करने की शिकायत दर्ज करायी है. एक पुलिस अधिकारी ने आज बताया, ‘व्यक्ति ने अलग अलग फोन नंबरों से दो दिन तक उन्हें कई बार कॉल किया. हम कॉल के ब्यौरे के आधार पर आरोपी का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.’अधिकारी के अनुसार अभिनेत्री ने शनिवार को ओशिवारा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 (महिला के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द का इस्तेमाल, हावभाव या कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया. आपको बता दें कि कोएना ‘मुसाफिर’ (2004), एक खिलाड़ी एक हसीना (2005) और ‘अपना सपना मनी मनी’ (2006) जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

यह भी पढ़ें : तीन महीने, तीन घंटे रोजाना की जिम ट्रेनिंग से 'कैलेंडर गर्ल्स' की एक्ट्रेस को मिला परफेक्ट पार्वती लुक

Video : रोमांटिक फिल्मों पर शाहरुख खान ने कही यह बात

इनपुट : भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Koena Mitra, Mumbai Police, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com