विज्ञापन
This Article is From Apr 23, 2023

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है 'किसी का भाई किसी की जान', पढ़ें पूरी डिटेल

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan on OTT: किसी का भाई किसी की जान का रिव्यू देखकर फैंस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने की बात कह रहे हैं. इसी के चलते हम आपके लिए सलमान खान स्टारर फिल्म के ओटीटी रिलीज से जुड़ी डिटेल लेकर आए हैं.

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है 'किसी का भाई किसी की जान', पढ़ें पूरी डिटेल
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan on OTT: कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखेगी किसी का भाई किसी की जान
नई दिल्ली:

फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित किसी का भाई किसी की जान के सिनेमाघरों में रिलीज होते ही फैंस को ईदी मिल गई है. हालांकि कई फैंस ऐसे हैं, जो फिल्म को सिनेमाघरों में देखने की बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने का इंतजार कर रहे हैं. इसी के चलते हम लेकर आए हैं आपके लिए सलमान खान स्टारर किसी का भाई किसी की जान के ओटीटी अपडेट की जानकारी. लगभग चार साल बाद सलमान खान बड़े पर्दे पर लीड रोल में वापसी कर रहे हैं. हालांकि वह कैमियो करते हुए कई फिल्मों में नजर आए हैं, जिसमें शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर पठान का नाम भी शामिल है. वहीं इसी के चलते फैंस काफी एक्साइटेड हैं और सिनेमाघरों में देखने के बाद ओटीटी पर देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं. इसी बीच खबरें हैं कि मई के आखिर तक ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर फिल्म रिलीज हो जाएगी.   

बता दें, किसी का भाई किसी की जान 2014 में आई तमिल की एक्शन ड्रामा फिल्म वीरम पर आधारित है, जिसमें सलमान खान के अलावा पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, भूमिका चावला और वेंकटेश अहम रोल में नजर आ रहे हैं. वहीं फिल्म ने पहले दिन 12. 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. 

किसी का भाई किसी की जान: मूवी रिव्यू

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan On OTT, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Ott Release, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan OTT Details, When Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Release On OTT, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan On Zee 5, Where To Watch Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan On OTt, Salman Khan, Salman Khan Film, Bollywood News, Bollywood News In Hindi, Ndtv Hindi, Ndtv Khabar, Ndtv Bollywood,   
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com