विज्ञापन
This Article is From May 02, 2023

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 11: सलमान खान की फिल्म का सफर जारी, कमाए इतने करोड़

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 11: सलमान खान और पूजा हेगड़े की फिल्म ने 11 दिन में कमाए इतने करोड़.

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 11: सलमान खान की फिल्म का सफर जारी, कमाए इतने करोड़
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 11: सलमान खान की फिल्म का कलेक्शन
नई दिल्ली:

सलमान खान की मूवी 'किसी का भाई किसी की जान' को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी करिश्मा नहीं कर सकी है. फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एवरेज कमाई की है. फिल्म दसवें दिन बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू पाई है. यह फिल्म सलमान खान के लिए गुड न्यूज नहीं रही है क्योंकि वह बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ने वाले सितारे रहे हैं. लेकिन उनकी पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह पस्त रही हैं. 

'किसी का भाई किसी की जान' के 11वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर शुरुआती आंकड़े भी कोई चौंकाने वाले नहीं है. फिल्म ने लगभग 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. पहले दिन 13.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 25.75 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 26.61 करोड़ रुपये, चौथे दिन 10.17 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 6.12 करोड़ रुपये, छठे दिन 4.5 करोड़ रुपये, सातवें दिन 3.5 करोड़ रुपये, आठवें दिन 2.35 करोड़ रुपये, नौंवे दिन 3.3 करोड़ रुपये, दसवें दिन 4.35 करोड़ रुपये और 11वें दिन लगभग 2.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. इस तरह फिल्म ने लगभग 102.65 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. 

'किसी का भाई किसी की जान' का निर्देश ने फरहाद सामजी ने किया है. फिल्म का बजट लगभगह 80 करोड़ रुपये बताया गया है. वहीं फिल्म में सलमान खान और पूजा हेगड़े के अलावा वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह और पलक तिवारी भी अहम किरदारों में हैं.
 

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 11, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office, Salman Khan, Pooja Hegde, KKBKKJ, KKBKKJ Box Office Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com