विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2017

क्या बंद हो रहा 'द कपिल शर्मा शो'? जानें इसपर किकू शारदा का रिएक्शन

पॉपुलर कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' के बंद होने की सभी खबरों को किकू शारदा ने सिरे से नकारा है.

क्या बंद हो रहा 'द कपिल शर्मा शो'? जानें इसपर किकू शारदा का रिएक्शन
'द कपिल शर्मा शो' के एक सीन में कपिल शर्मा और किकू शारदा.
  • 'द कपिल शर्मा शो' बंद होनी की खबरों को किकू शारदा ने अफवाह बताया
  • हमने आने वाले वीकेंड की शूटिंग शुरू कर दी है : किकू शारदा
  • 'द कपिल शर्मा शो' के अलावा फिल्म 'फिरंगी' की शूटिंग में व्यस्त हैं कपिल
नई दिल्ली: पॉपुलर कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हवाई जहाज में हुए झगड़े ने 'द कपिल शर्मा शो' पर खासा असर डाला. इसके ठीक बाद कपिल के शो के आधे स्टार्स शो को छोड़कर चले गए. इनमें से कुछ ने कपिल के कम्पीटिटर कृष्णा अभिषेक से हाथ मिलकर उनके शो 'द ड्रामा कंपनी' को ज्वाइन कर लिया. स्टारकास्ट के चले जाने पर 'कपिल शर्मा शो' की टीआरपी के साथ-साथ कपिल की तबीयत पर भी असर पड़ा. पिछले कई दिनों से तनाव का शिकार हुए कपिल शर्मा के सेट से तीन फिल्मों के स्टार्स वापस लौट चुके हैं. साथ ही गिरती टीआरपी की वजह से अटकले लगाई गई कि अब 'द कपिल शर्मा शो' बंद होने की कगार पर है. 

ये भी पढ़ें: शाहरुख खान के बाद अब बिना शूटिंग किए लौटी टीम 'मुबारकां', 4 घंटे WAIT करने के बाद भी नहीं आए कपिल शर्मा

लेकिन कपिल शर्मा के को-स्टार किकू शारदा ने शो बंद होने की खबरों को बकवास बताया है. हाल ही में बॉलीवुड लाइफ से बातचीत के दौरान किकू ने से कहा कि, "खराब तबीयत के कारण शो पर कपिल की गैरमौजूदगी ने इस तरह की अफवाहों को हवा दी है. मैं इस मुद्दे पर कुछ भी नहीं बोलना चाहता. लेकिन इतना कहूंगा कि हमने आने वाले वीकेंड की शूटिंग शुरू कर दी है."
 
kapil sharma
तनाव से जूझ रहे कपिल शर्मा.

पिछले दिनों कपिल शर्मा की बहन पूजा देवगन ने बताया था कि कपिल डिप्रेशन के शिकार हो गए हैं. जब किकू से पूछा गया कि क्या कृष्णा अभिषेक के नए शो 'द ड्रामा कंपनी' की वजह से कपिल तनाव में हैं, तो उन्होंने कहा- "यह सब बकवास है, लोग कुछ भी बोलते हैं." 

ये भी पढ़ें: टॉप 10 से बाहर हुआ कपिल शर्मा का शो, बहन ने बताई बार-बार शूटिंग कैंसल करने की असली वजह

स्ट्रेस से जूझ रहे कपिल का शो टीआरपी की रेस में भी पीछे है. BARC की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई के दूसरे हफ्ते की (28वां हफ्ते में) टीआरपी में कपिल शर्मा का शो एक बार फिर टॉप 10 से बाहर हो गया है. इसी बीच कपिल शर्मा की बिगड़ी हुई तबीयत की वजह से 'मुबारकां' की टीम सेट पर उनका चार घंटों तक इंतजार करने के बाद लौट गई थी. इससे पहले कपिल शर्मा ने शाहरुख-अनुष्का और फिल्म 'गेस्ट इन लंदन' की टीम को बिना शूटिंग किए घर लौटा दिया था. बार-बार शूटिंग कैंसल करने पर लोग बोलने लगे थे कि कपिल अपनी बीमारी का बहाना बनाकर शो की शूटिंग कैंसल कर रहे है. कपिल के प्रोफेशनल करियर पर भी कई सवालिया निशान हुए थे.

बता दें, 'द कपिल शर्मा शो' टीवी शो के अलावा कपिल इन दिनों फिल्म 'फिरंगी' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं.

VIDEO: टैक्स चुकाने में बॉलीवुड सितारों से आगे हैं कपिल शर्मा...
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Kapil Sharma Show, Kapil Sharma, Kiku Sharda, The Kapil Sharma Show Off Air, Krushna Abhishek, The Drama Company
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com