विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2023

मां जेनेवीव और सासूमां रिम्मा मल्होत्रा के साथ दिखीं कियारा आडवाणी, वीडियो देख फैंस बोलेंगे- यूं ही नहीं परफेक्ट बहू और बेटी 

सत्यप्रेम की कथा एक्ट्रेस कियारा आडवाणी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह मां जेनेवीव आडवाणी और सासूमां रिम्मा मल्होत्रा के साथ नजर आ रही हैं.

मां जेनेवीव और सासूमां रिम्मा मल्होत्रा के साथ दिखीं कियारा आडवाणी, वीडियो देख फैंस बोलेंगे- यूं ही नहीं परफेक्ट बहू और बेटी 
मां जेनेवीव आडवाणी और सासूमां रिम्मा मल्होत्रा के साथ दिखीं कियारा आडवाणी
नई दिल्ली:

कियारा आडवाणी की जल्द ही फिल्म सत्यप्रेम की कथा रिलीज होने वाली है, जिसमें वह कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी. हालांकि फैंस अभी भी उन्हें पति सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ देखने के लिए बेताब रहते हैं. इसी बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पति के साथ नहीं बल्कि अपनी मां जेनेवीव आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की मां यानी सास रिम्मा मल्होत्रा के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं. 

पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कियारा आडवाणी पिंक साड़ी पहने अपनी वैनिटी वैन से बाहर निकलते हुए दिख रही हैं. जहां उनकी मां और सासूमां के साथ वह कुछ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर आ रही हैं. वहीं इस वीडियो को देख फैंस ने कहा, दिल पिघल गया. वहीं फैंस ने हार्ट इमोजी की बहार कमेंट में लगा दी है.  

वर्कफ्रेंट की बात करें तो कियारा और कार्तिक आर्यन की सत्यप्रेम की कथा का ट्रेलर हाल ही में निर्माताओं द्वारा जारी किया गया है, जिसे फैंस का प्यार मिल रहा है. वहीं रिलीज डेट की बात करें तो 29 जून को सत्यप्रेम की कथा रिलीज होने जा रही है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

जानें कैसी है शाहिद कपूर की फिल्म 'ब्लडी डैडी'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kiara Advani, Kiara Advani  mom, Kiara Advani  mother In Law, Kiara Advani  saas, Kiara Advani  husband, Kiara Advani  film, Kiara Advani  family, Satyaprem Ki Katha, Genevieve Advani, Rimma Malhotra, Sidharth Malhotra Mom,  
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com