विज्ञापन

Toxic Box Office Collection Day 6: टॉक्सिक की कमाई में दिखी भारी गिरावट, पांच दिन में पस्त हुई यश की फिल्म, छठे दिन खाते में आए बस इतनी कमाई

Toxic Box Office Collection: यश की फिल्म ने शुरुआत तो काफी धमाकेदार की लेकिन एडवांस बुकिंग का गुब्बारा फूटते ही फिल्म की कमाई में गिरावट साफ नजर आ रही है.

Toxic Box Office Collection Day 6: टॉक्सिक की कमाई में दिखी भारी गिरावट, पांच दिन में पस्त हुई यश की फिल्म, छठे दिन खाते में आए बस इतनी कमाई
Toxic Box Office Collection Day 6
Social Media
नई दिल्ली:

'Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups' इस साल की मचअवेटेड फिल्मों में से एक थी लेकिन इसने कई फैन्स की उम्मीदों पर पानी फेरा है. कई बार टलने के बाद ये फिल्म थियेटर्स तक आई. दर्शक देखना चाहते थे कि इस तरह के सब्जेक्ट को डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने किस तरह ट्रीट किया. लंबे इंतजार के बाद यश के लीड रोल वाली ये फिल्म पिछले बुधवार को फैन्स के सामने थी. फिल्म को लेकर लोगों के रिएक्शन ज्यादातर अच्छे नहीं रहे. फैन्स इसकी उलझी हुई कहानी और बहुत ज्यादा हिंसा से निराश हुए. जबरदस्त शुरुआत के बाद फिल्म ने वीकेंड पर भी अच्छी रफ्तार पकड़ी. हालांकि मंडे यानी कि 31 अगस्त पर इस फिल्म पर लगाम लगती नजर आई.

'Toxic' मंडे टेस्ट में हुई पस्त

टॉक्सिक ने रिलीज के साथ कई रिकॉर्ड तोड़े जैसे कि यश की इस फिल्म ने कन्नड़ सिनेमा के इतिहास में दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की. रिलीज़ के दिन पूरे भारत में इसने 101 करोड़ नेट (120 करोड़ ग्रॉस) की कमाई की. इस साल डोमेस्टिक मार्केट में किसी भारतीय फिल्म के लिए यह दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग थी, जो सिर्फ 'धुरंधर 2' की ऐतिहासिक 103 करोड़ की शुरुआत से पीछे रही. लेकिन शनिवार को कमाई में गिरावट आई और फिल्म ने सिर्फ 37.65 करोड़ कमाए. कई लोगों को उम्मीद थी कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई बढ़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. Toxic ने शनिवार को सिर्फ 25.15 करोड़ और रविवार को 23 करोड़ कमाए.

सोमवार रात 10 बजे तक 'Toxic' की कमाई

'Toxic' की कमाई में लगातार गिरावट मेकर्स के लिए चिंता की बात है. हालांकि फिल्म ने भारत में 200 करोड़ नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है लेकिन रिकॉर्ड ओपनिंग के बाद से इसकी रोजाना की कमाई लगातार घट रही है. ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक फिल्म ने सोमवार को रात 10 बजे तक सिर्फ 7.45 करोड़ कमाए. यह फिल्म की अब तक की सबसे कम एक दिन की कमाई है. इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल नेट कलेक्शन 221.55 करोड़ हो गई है.

यह भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर बनी 2026 की ये सुपर फ्लॉप फिल्म, थियेटर रहे खाली अब OTT पर देख रहे लोग

'Toxic' ने यश की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'KGF Chapter 2' की तुलना में भारत में शुरुआती पांच दिनों में हुई कमाई का आधे से भी कम कमाया है. 'KGF Chapter 2' ने रिलीज के पांच दिनों में भारत में 430.15 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yash, Geetu Mohandas, Toxic Box Office Collection, Kiara Advani, Nayanthara
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com