Kiara Advani Pregnancy: 7 फरवरी 2023 में शादी करने वाले कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा पेरेंट्स बनने वाले हैं, जिसका ऐलान उन्होंने फैंस के साथ एक पोस्ट शेयर करते हुए किया है. इंस्टाग्राम पर कपल ने एक कोलाब पोस्ट शेयर किया, जिसमें दोनों का हाथ एक-दूसरे के हाथ में है. वहीं उन्होंने छोटे छोटे जुराबों को लिया हुआ है. इस फोटो को शेयर करते हुए कियारा-सिद्धार्थ ने कैप्शन दिया, हमारी जिंदगी का सबसे बड़ा तोहफा जल्द आ रहा है. इसके साथ एक हार्ट, ईवल आय और हाथ जोड़ने वाली इमोजी शेयर की है.
इस पोस्ट को शेयर करते ही फैंस ने हार्ट इमोजी की बहार कमेंट सेक्शन में लगा दी है. वहीं शिबानी दांडेकर, शारवरी जैसे बॉलीवुड सितारों ने बधाई देना शुरु कर दिया है. इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, आप दोनों बेस्ट मॉम एंड डैड बनेंगे. दूसरे यूजर ने लिखा, बेबीज के बेबी होने वाले हैं. वहीं फैंस ने भी कपल को बधाई दी है.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
इससे पहले कियारा आडवाणी ने शादी के दो साल पूरे होने पर एक पोस्ट शेयर किया था, जो कि कपल का वेडिंग के एक सीन को रिक्रिएट करती हुई नजर आई थीं. क्लिप में उन्हें सिद्धार्थ को रॉड से खींचते हुए वर्कआउट करते देखा जा सकता है. इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "यह कैसे शुरू हुआ और यह कैसा चल रहा है. हर चीज में मेरे साथी को शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं. लव यू सिद्धार्थ मल्होत्रा. "
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं