रामायण की चर्चा इन दिनों हर तरफ है, जिसने 1200 करोड़ की वर्ल्डवाइड कमाई हासिल कर ली है. इस फिल्म में रणबीर कपूर से ज्यादा साई पल्लवी की चर्चा हो रही है, जिन्होंने माता सीता का रोल निभाया है. लेकिन अब उनका रामायण से बिल्कुल उल्टा अवतार देखने को मिला है, जिसमें वह IPS ऑफिसर की भूमिका में नजर आ रही हैं. पिछले दिनों फिल्म ओम चैप्टर 1 का टीजर सामने आया था, जिसके बाद अब ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें वह ममूटी और धनुष के साथ एक्शन करते हुए नजर आ रही हैं. इसकी तारीफ फैंस करते नहीं थक रहे हैं और उनके एक्शन की तारीफ कर रहे हैं.
साई पल्लवी की ओम चैप्टर 1 का आया ट्रेलर
साई पल्लवी की ओम चैप्टर 1 में धनुष और ममूटी भी नजर आने वाले हैं, जिसे निर्देशक राजकुमार पेरियासामी ने डायरेक्ट किया है. ट्रेलर में धनुष तमिलनाडु पुलिस की एक ऐसी इंटेलिजेंस यूनिट के सदस्य हैं, जिसे संगठित अपराधों (ऑर्गनाइज्ड क्राइम) से निपटने के लिए बनाया गया है. जबकि ममूटी विलेन की भूमिका में नजर आ रहे हैं. ट्रेलर की शुरुआत दो मंदिर वाले शहरों के बीच सेट से होती है. जहां प्रकृति के खिलाफ लाल चंदन की तस्करी का अपराध हो रहा है और पुलिस इन अपराधियों को जंगली जानवरों की तरह मानती है. इन्हें पकड़ने और खत्म करने के लिए, आंध्र प्रदेश पुलिस एक 'स्पेशल टास्क फोर्स' (STF) बनाती है, जिसकी कमान नित्या रेड्डी (साई पल्लवी) के हाथों में है. वह 'रेड सैंडर्स' (लाल चंदन) की तस्करी करने वाले नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए एक ऑपरेशन चलाती हैं, जिसे 'ओएम' (OM) यानी 'ऑपरेशन मोल' (Operation Mole) का कोडनेम दिया गया है.
धनुष और ममूटी का अहम किरदार
Sai Pallavi going to steal the show. #OMTrailer https://t.co/qBo3mKqcOu
— Aniksha (@Pappa96_a) November 14, 2026
ओम चैप्टर 1 के बारे में
ओम चैप्टर 1 में साई पल्लवी और श्रीलीला लीड एक्ट्रेसेस हैं. जबकि धनुष और मोहनलाल लीड एक्टर हैं. इसके अलावा नसीरुद्धीन शाह भी फिल्म का हिस्सा हैं. इसका संगीत साई अभ्यंकर ने दिया है. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी एझिल अरासु ने की है, एडिटिंग कलाईवानन आर ने की है और कॉस्ट्यूम डिजाइन का काम काव्या श्रीराम ने संभाला है. यह फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं