विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2019

कैटरीना कैफ की बहन किचन में बना रही थीं ऑमलेट, तभी 'बार्बी गर्ल' ने किया ऐसा- देखें Video

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

कैटरीना कैफ की बहन किचन में बना रही थीं ऑमलेट, तभी 'बार्बी गर्ल' ने किया ऐसा- देखें Video
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का वीडियो वायरल
  • कैटरीना कैफ का वीडियो वायरल
  • इसाबेल ने बनाया ऑमलेट
  • वीडियो बना रही थीं कैटरीना कैफ
नई दिल्ली:

बॉलीवुड का बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में उनकी बहन इसाबेल (Isabelle) ऑमलेट बनाती नजर आ रही हैं, जबकि कैटरीना कैफ वीडियो बनाती दिख रही हैं. इस वीडियो को वूम्पला के इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है. कैटरीना कैफ और उनकी बहन के इस वीडियो पर फैन्स प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं. कैटरीना कैफ (Katrina Kaif Video) के इस वीडियो को 5 घंटे पहले ही शेयर किया गया है और इसे 50 हजार से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं.

सलमान खान ने शहनाज, सिद्धार्थ, भाऊ और आसिम का बैग पैक कराया, बोले- पहली फुर्सत में निकलो...देखें Video

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने हाल ही में अपना एक जिम वीडियो शेयर किया था, जो खूब वायरल हुआ था. इस वीडियो में वो जिम में दो शख्स को कड़ी टक्कर देती दिखाई दी थीं. इस वीडियो में एक्ट्रेस का अंदाज देखने लायक था. खास बात तो यह है कि एक्सरसाइज के बीच एक बार भी कैटरीना कैफ की एनर्जी कहीं कम नहीं लगी. कैटरीना कैफ अकसर ऐसे वीडियो शेयर करती हैं और लोगों को एक्सरसाइज के लिए प्रेरित करती हैं.

सपना चौधरी ने 'घूंघट 3' सॉन्ग पर यूं मचाया धमाल, बार-बार देखा जा रहा डांस Video

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म 'भारत (Bharat)' में धमाका करने के बाद अब जल्द ही एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सूर्यवंशी (Sooryavanshi)' में नजर आने वाली हैं. अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर यह फिल्म अगले साल 27 मार्च को रिलीज होगी. इस फिल्म को लेकर फैन्स में काफी एक्साइटमेंट है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katrina Kaif, Katrina Kaif Video, Katrina Kaif Sister, Isabelle
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com