विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2018

कैटरीना कैफ ने इस वजह से छोड़ी वरुण धवन और रेमो डिसूजा की डांस फिल्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने रेमो डिसूजा (Remo Dsouza) की आगामी डांस फिल्म छोड़ दी है. इस फिल्म में एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) भी प्रमुख भूमिका में हैं.

कैटरीना कैफ ने इस वजह से छोड़ी वरुण धवन और रेमो डिसूजा की डांस फिल्म
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने छोड़ी रेमो और वरुण की डांस फिल्म.
  • वरुण धवन की डांस फिल्म से बाहर हुईं कैटरीना
  • कैटरीना कैफ के प्रवक्ता ने दी जानकारी
  • फिल्म 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त हैं कैटरीना कैफ
मुंबई:

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) ने रेमो डिसूजा (Remo Dsouza) की आगामी डांस फिल्म छोड़ दी है. इस फिल्म में एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) भी प्रमुख भूमिका में हैं. कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) द्वारा इस फिल्म को छोड़े जाने के पीछे की वजह फिल्म ‘भारत' के व्यस्त शेड्यूल को बताया जा रहा है. कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के प्रवक्ता ने शनिवार को यह खबर शेयर की. बयान के मुताबिक, "कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को 'भारत' के व्यस्त शेड्यूल के कारण रेमो डिसूजा की आगामी डांस फिल्म से बाहर होना पड़ा. कैटरीना हमेशा एक पेशेवर रही हैं. उन्होंने फिल्म से बाहर होने का फैसला किया, क्योंकि उनकी डेट्स 'भारत' से टकरा रही थीं. वर्तमान में वह 'भारत' की शूटिंग कर रही हैं. उन्होंने फिल्म की टीम को शुभकामनाएं दीं."

अबराम को खुली कार में लेकर मुंबई की सड़कों पर नजर आए शाहरुख खान, बाइकर्स ने यूं किया पीछा- Video हुआ वायरल

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के इस फिल्म से बाहर होने के बाद उन फैंस की उम्मीदों को बड़ा धटका लगा है, जो वरुण धवन (Varun Dhawan) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) को साथ में देखना चाहते थे. भारत की सबसे बड़ी नृत्य फिल्म होने के कारण, इसमें कोरियोग्राफर-अभिनेता-फिल्म निर्माता प्रभुदेवा के अलावा धर्मेश येलांडे, राघव जुयाल और पुनीत पाठक भी हैं. फिलहाल, कैटरीना ने अपना सारा ध्यान 'भारत' पर केंद्रित कर रखा है, जिसमें सुपरस्टार सलमान खान हैं। वह प्रियंका चोपड़ा के बाहर निकलने के बाद इस प्रोजेक्ट से जुड़ी थीं.

Zero Song Heer Badnaam: कैटरीना के नखरे झेलते दिखे शाहरुख खान, आखिर में खाने पड़े धक्के... देखें Video

 

कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इन दिनों सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म ‘भारत' की शूटिंग में व्यस्त हैं. अली अब्बास जफर द्वारा अभिनीत 'भारत' वर्ष 2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्म 'ओड टू माय फादर' का आधिकारिक रूपांतरण है. यह अतुल अग्निहोत्री की रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड और भूषण कुमार की टी-सीरीज द्वारा निर्मित है. यह फिल्म 2019 की ईद पर रिलीज होगी.

(इनपुट एजेंसी से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katrina Kaif, Varun Dhawan, Remo Dsouza, Katrina Kaif Ramo Dsouza
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com