विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2021

Katrina Kaif और Vicky Kaushal जल्द कर सकते हैं शादी, सब्यसाची डिजाइन कर रहे कपड़े!

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को लेकर ये खबरें आ रही हैं कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं.

Katrina Kaif और Vicky Kaushal जल्द कर सकते हैं शादी, सब्यसाची डिजाइन कर रहे कपड़े!
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल
नई दिल्ली:

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं में हैं. बीते दिनों दोनों की रोका की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. हालाकि, बाद में कैटरीना के प्रवक्ता ने इसे अपवाह बताया था. अब कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को लेकर ये खबरें आ रही हैं कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं. मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, दोनों कलाकारों ने अपनी शादी की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. बताया ये भी जा रहा है कि दोनों की शादी के कपड़े मशहूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची डिजाइन कर रहे हैं.

बताया जा रहा है कि कैटरीना कैफ और विक्की कौशल आगामी नवंबर या दिसंबर में शादी कर सकते हैं. हालांकि इन खबरों पर दोनों सितारे की तरफ से या उनके परिजनों के तरफ से कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है. अब आना वाला समय ही बताएगा कि इन खबरों में कितनी सच्चाई है. बीते मंगलवार को विक्की कौशल और कटरीना कैफ सेलिब्रिटी मैनेजर रश्मा शेट्टी के ऑफिस पहुंचे थे. दोनों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. बताया जा रहा है कि दोनों साथ में किसी फिल्म का ऐलान कर सकते हैं.

7frfu0p
fg22btd8

कैटरीना कैफ हाल ही में विक्की कौशल की फिल्म 'सरदार उधम' की स्क्रीनिंग पर पहुंची थीं. विक्की ने एक इंटरव्यू में कहा था, "जल्द ही मैं सगाई भी करुंगा.. जब समय होगा. वो भी टाइम जल्द आएगा." बता दें कि साल 2019 में कैटरीना और विक्की को साथ में डिनर के दौरान स्पॉट किया गया था. इस दौरान उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं और तभी से दोनों के रिलशनशिप को लेकर अफवाहें उड़ रही हैं. 

यह वीडियो भी देखें: Dhamaka के डायरेक्टर Ram Madhvani से बातचीत 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Katrina Kaif, Vicky Kaushal, Katrina Kaif And Vicky Kaushal, Katrina Kaif And Vicky Kaushal Marriage, Katrina Kaif And Vicky Kaushal Wedding, Katrina Kaif Marriage, Sabyasachi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com