सोशल मीडिया पर इन दिनों दो बहनों का एक डांस वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. अमेरिका के नॉर्थ कैरोलाइना की सड़कों पर अक्सर डांस वीडियोज शेयर करने वालीं नैनिका और थानाया ने बॉलीवुड के सुपरहिट गाने ‘चिकनी चमेली' पर ऐसा जबरदस्त डांस किया कि वीडियो देखने वाले उनकी एनर्जी और तालमेल की तारीफ कर रहे हैं. वीडियो में दोनों बहनें पूरे कॉन्फिडेंस के साथ ‘चिकनी चमेली' के हुक स्टेप्स करती नजर आती हैं. उनके एक्सप्रेशन, फुटवर्क और एक-दूसरे के साथ परफेक्ट कोऑर्डिनेशन डांस को खास बनाते हैं. दोनों ने गाने की बीट के साथ अपने स्टेप्स को इस तरह मिलाया है कि वीडियो की शुरुआत से आखिर तक नजरें उन पर टिकी रहती हैं.
‘चिकनी चमेली' पर थिरकीं दोनों बहनें
‘चिकनी चमेली' 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘अग्निपथ' का मशहूर आइटम सॉन्ग है. गाने में कैटरीना कैफ ने जबरदस्त डांस किया था, जबकि इसे श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी थी. अजय-अतुल के संगीत और अमिताभ भट्टाचार्य के बोलों ने इस गाने को अलग पहचान दी. रिलीज के बाद गाने का हुक स्टेप और कैटरीना का डांस काफी लोकप्रिय हुआ था. अब नैनिका और थानाया ने इसी गाने को अपने अंदाज में पेश किया है. दोनों ने गाने के फेमस स्टेप्स को कॉपी करने के साथ-साथ अपनी एनर्जी और एक्सप्रेशन भी जोड़े हैं.
वीडियो देख लोग कर रहे तारीफ
नैनिका और थानाया का यह डांस सिर्फ एक परफॉर्मेंस नहीं, बल्कि दोनों बहनों के बीच शानदार तालमेल भी दिखाता है. दोनों का सिंक इतना अच्छा है कि कई स्टेप्स एक साथ बिल्कुल एक जैसे नजर आते हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे डांस कवर अक्सर लोगों को इसलिए पसंद आते हैं क्योंकि इनमें पसंदीदा बॉलीवुड गानों को नए अंदाज में देखने का मौका मिलता है.
‘चिकनी चमेली' जैसे एनर्जेटिक गाने पर डांस करना आसान नहीं होता, लेकिन दोनों बहनों ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ इसे परफॉर्म किया है. नैनिका और थानाया का यह वीडियो दिखाता है कि बॉलीवुड के गानों का क्रेज सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों में भी लोग इनकी धुन पर जमकर थिरकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं