कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का एक थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में कैटरीना कैफ और नेहा धूपिया (Neha Dhupia) मिलकर आलिया भट्ट (Alia Bhatt) से शो में एक्सरसाइज करवा रही हैं. कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) इस दौरान आलिया भट्ट को मोटिवेट भी कर रही हैं. इस वीडियो को आलिया भट्ट कै फैन पेज से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो को देख फैन्स भी खूब रिएक्शन दे रहे हैं.
Vijay The Master Trailer: साउथ की एक्शन फिल्म का हिंदी ट्रेलर रिलीज, विजय और विजय सेतुपती में घमासान
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) का इससे पहले एक जिम वीडियो भी खूब वायरल हुआ था. उस वीडियो में कैटरीना उन्हें गाइड करती नजर आई थीं. आलिया भट्ट की आखिरी फिल्म 'सड़क 2' रिलीज हुई थी. आलिया भट्ट जल्द ही 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर मुख्य भूमिका अदा करते नजर आएंगे. फिल्म में रणबीर और आलिया के साथ अमिताभ बच्चन भी अहम किरदार में दिखाई देंगे. आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की इस फिल्म को लेकर फैंस को भी बेसब्री से इंतजार है और खास बात तो यह है कि दोनों साथ में पहली बार किसी फिल्म में नजर आएंगे.
वहीं, कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'सूर्यवंशी' में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ मुख्य भूमिका अदा करती दिखाई देंगी. इसके अलावा कैटरीना कैफ जल्द ही फोन भूत में भी नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में वह ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. आखिरी बार कैटरीना कैफ फिल्म भारत में नजर आई थीं. इसमें उन्होंने सलमान खान के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. सलमान खान के साथ फिल्म में कैटरीना कैफ की जोड़ी भी फैंस को खूब पसंद आई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं