- करिश्मा कपूर ने खोला राज
- एक्ट्रेस ने बताया कि बचपन में बस से जाते थे स्कूल
- 'डांस इंडिया डांस' में बतौर जज नजर आई थीं एक्ट्रेस
बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने भले ही फिल्मों से दूरियां बना ली हो, लेकिन वह अकसर सुर्खियों में छाई रहती हैं. उनकी फोटो हो या वीडियो, दोनों ही लोगों का ध्यान खींचने के लिए काफी होती हैं. वहीं, करीना कपूर (Kareena Kapoor) की बात करें तो वह जल्द ही दो फिल्मों से सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली है. लेकिन हाल ही में करीना कपूर और करिश्मा कपूर को लेकर एक बड़ी खबर आई है. दरअसल, करिश्मा कपूर ने अपने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह और करीना कपूर स्कूल बस से जाते थे और कॉलेज के लिए लोकल ट्रेन का सहारा लेते थे. इसके अलावा भी करिश्मा कपूर ने अपने बचपन से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया.
नेहा कक्कड़ ने इस पंजाबी सॉन्ग पर दिखाया नया अंदाज, Video हुआ वायरल
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, मीडिया को दिए इंटरव्यू में करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने अपनी मम्मी बबीता कपूर और उनके द्वारा की गई परवरिश से जुड़ी बातें भी बताईं. करिश्मा कपूर ने कहा, 'मुझे सबसे ज्यादा जो चीज प्रेरित करती है वह यह कि मेरी मां ने मेरी परवरिश कैसे की, हमें कैसे रखा. प्रसिद्ध परिवार से होने के बावजूद उन्होंने हमें एक साधारण जीवन जीना सिखाया. मैं और मेरी बहन (Kareena Kapoor) स्कूल बस से जाते थे और कॉलेज के लिए लोकल ट्रेन का सहारा लेते थे. मेरी मां ने सिखाया कि कैसे अपनी जड़ों से जुड़े रहकर अपने अंदर आत्मविश्वास बनाए रखना है. वह एक्टिंग के लिए मेरे जुनून और मेरी झिझक के बारे में अच्छे से जानती हैं.'
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
Twitter पर यूं बन रहा है पतियों का मजाक, जमकर वायरल हो रहे हैं Karwa Chauth Memes
बता दें कि करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) बॉलीवुड कि दिग्गज एक्ट्रेस में से एक हैं. उनकी फिल्मों ने आज भी लोगों के दिलों में बखूबी जगह बनाई हुई है. कुछ दिन पहले करिश्मा कपूर बतौर जज 'डांस इंडिया डांस' में भी दिखाई दी थीं. इसके अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वहीं, करीना कपूर (Kareena Kapoor) की बात करें तो वह जल्द ही 'अंग्रेजी मीडियम' और 'गुड न्यूज' के जरिए धमाल मचाने वाली हैं. फिल्म गुड न्यूज में वह जहां अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगी तो वहीं अंग्रेजी मीडियम में इरफान खान के साथ नजर आएंगी.
..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं