विज्ञापन
This Article is From Aug 21, 2019

करिश्मा कपूर ने खोले पुराने राज, बोलीं - इस सुपरहिट गाने के लिए बदले थे 30 बार कपड़े

करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने एक बड़ा खुलासा किया है. 'झांझरिया...' सॉन्ग के बारे में बताते हुए करिश्मा कपूर ने कहा कि इस गाने के लिए उन्हें करीब 30 से भी ज्यादा आउटफिट बदलने पड़े थे.

करिश्मा कपूर ने खोले पुराने राज, बोलीं - इस सुपरहिट गाने के लिए बदले थे 30 बार कपड़े
करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) को 'झांझरिया' सॉन्ग के लिए बदलने पड़े थे 30 कपड़े
  • 'झांझरिया' सॉन्ग को लेकर करिश्मा कपूर ने खोले राज
  • सुपरहिट सॉन्ग के लिए बदले थे 30 आउटफिट
  • करिश्मा कपूर ने बताया उनके करियर का सबसे यादगार गाना है 'झांझरिया'
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने अपनी कई बॉलीवुड फिल्म के जरिए लोगों का खूब दिल जीता है. करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) और सुनील शेट्टी की फिल्म कृष्णा का एक गाना 'झांझरिया...' आज भी लोगों के जेहन में मौजूद है. यह गाना न केवल अपनी म्यूजिक और लीरिक्स की वजह से दमदार था, बल्कि सॉन्ग में करिश्मा कपूर और सुनील शेट्टी ने भी जबरदस्त परफॉर्मेंस दी थी. हाल ही में इस गाने को लेकर करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) ने एक बड़ा खुलासा किया है. 'झांझरिया...' सॉन्ग के बारे में बताते हुए करिश्मा कपूर ने कहा कि इस गाने के लिए उन्हें करीब 30 से भी ज्यादा आउटफिट बदलने पड़े थे. 

तापसी पन्नू ने शेयर की अवार्ड संग Photo तो विक्की कौशल बोले- दो-चार को धक्का मारा होगा

इस बारे में बताते हुए करिश्मा कपूर  (Karisma Kapoor) ने कहा, "मुझे याद है कि जब हमने 'झांझरिया...' की शूटिंग शुरू की थी तो मुझे इस गाने के लिए करीब 30 आउटफिट पहनने पड़े थे. हर आउटफिट के साथ अलग लुक और अलग मेकअप भी करना पड़ा था. इसके साथ ही गाने के स्टेप्स भी काफी कठिन थे. इसलिए 'झांझरिया...' मेरे करियर में अब तक का सबसे यादगान गाना है."

माथे पर चोट और खून से लथपथ नजर आईं परिणीति चोपड़ा, जानिए क्‍या है वजह

करिश्मा कपूर  (Karisma Kapoor) ने कहा, "फिल्म 'कृष्णा' का सुपरहिट सॉन्ग 'झांझरिया...' मेल और फीमेल दो वर्जन में फिल्माया गया था. जहां मेल वर्जन की शूटिंग 50 डिग्री के तापमान वाले रेगिस्तान में हुई थी तो वहीं फीमेल वर्जन को मुंबई में ही फिल्माया गया था. रेगिस्तान में शूटिंग के समय हमें रेत में ही डांस करना पड़ा था. लेकिन परेशानी तो तब हुई जब शूटिंग के वक्त रेत उड़कर हमारे आंखों में आ रही थी. बता दें कि इन बातों का जिक्र करिश्मा कपूर ने टीवी रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' के मंच पर किया था.  

..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें... 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karisma Kapoor, Karisma Kapoor On Jhanjhariya, Jhanjhariya Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com