विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2020

करीना कपूर ने सासू मां शर्मिला टैगोर को बर्थडे पर कुछ यूं किया विश, बोलीं- सबसे मजबूत और कूल महिला को...

एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) के बर्थडे पर करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने बेहद ही प्यारे अंदाज में विश किया है. उन्होंने फोटो पोस्ट कर ये बात कही है.

करीना कपूर ने सासू मां शर्मिला टैगोर को बर्थडे पर कुछ यूं किया विश, बोलीं- सबसे मजबूत और कूल महिला को...
शर्मिल टैगोर (Sharmila Tagore) को करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने यूं किया बर्थडे विश
  • करीना कपूर ने शेयर किया शर्मिला टैगोर का फोटो
  • सासू मां को कुछ यूं किया बर्थडे विश
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है Photo
नई दिल्ली:

70 और 80 के दशक की सबसे बेहतरीन और ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) आज अपना 76वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore Birthday) के बर्थडे पर उनकी बहू और एक्ट्रेस करीना कपूर ने बेहद ही खास अंदाज में विश किया है. दरअसल, एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शर्मिला टैगोर का एक पुराना फोटो पोस्ट किया है. इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "सबसे मजबूत और कूल महिलाओं में से एक, जिनको मैं जानती हूं."

करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने आगे लिखा, "मेरी खूबसूरत सासू मां को हैप्पी बर्थडे." करीना कपूर के इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) का जन्म 1944 में यूपी के कानपुर में हुआ था. उन्होंने 1969 में मंसूर अली खान पटौदी से शादी रचाई थी. 

वहीं, एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) की बात करें, तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म में करीना कपूर एक्टर आमिर खान के साथ मुख्य भूमिका अदा करती हुई नजर आएंगी. करीना कपूर ने हाल ही में लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग पूरी की है. इससे जुड़ी फोटो भी एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर की थी. दोनों की यह फिल्म अगले साल क्रिसमस डे पर रिलीज हो सकती है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Instagram, Kareena Kapoor Wishes Sharmila Tagore Happy Birthday, Kareena Kapoor Birthday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com