विज्ञापन
This Article is From May 05, 2020

ऋषि कपूर के निधन के बाद चाची नीतू कपूर से मिलने पहुंची करीना, Photo हुआ वायरल

करीना कपूर (Kareena Kapoor) हाल ही में ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन के बाद अपनी चाची नीतू कपूर से मिलने पहुंची, अब उनका फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

ऋषि कपूर के निधन के बाद चाची नीतू कपूर से मिलने पहुंची करीना, Photo हुआ वायरल
करीना कपूर (Kareena Kapoor) नीतू कपूर (Neetu Kapoor) से पहुंची मिलने
  • नीतू कपूर से मिलने पहुंची करीना कपूर
  • ऋषि कपूर के निधन के बाद करीना पहुंची मिलने
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है तस्वीर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) 67 साल की उम्र में निधन हो गया. 30 अप्रैल को जब एक्टर के निधन की खबर आई, तो हर कोई हैरान रह गया. ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के अचानक यूं चले जाने से पूरा बॉलीवुड सदमे में आ गया. बता दें, लॉकडाउन (Lockdown) के कारण ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में ज्यादा लोग शामिल नहीं हो पाए और ना ही फैन्स उनके आखिरी दर्शन कर पाए. वहीं, अब हाल ही में एक्ट्रेस करीना कपूर ऋषि कपूर के निधन के बाद अपनी आंटी नीतू कपूर से मिलने उनके घर पहुंची. 

करीना कपूर (Kareena Kapoor) की इस फोटो को विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है. इस फोटो में करीना कपूर गाड़ी में बैठी नजर आ रही हैं. बता दें कि हाल ही में ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के निधन के बाद उनकी प्रेयर मीट हुई थी. जिसकी तस्वीर खूब वायरल हुई थी. उस फोटो में रणबीर कपूर और नीतू कपूर ऋषि को श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे थे. 

बता दें कि ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने अपने पिता राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' से बतौर बाल कलाकर बड़े पर्दे पर अपनी फिल्मी पारी का आगाज किया था. इसके बाद वह फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में भी नजर आए. बतौर मुख्य अभिनेता 1973 में आई 'बॉबी' उनकी पहली फिल्म थी, जो एक बड़ी हिट थी. इसके बाद करीब तीन दशक तक उन्होंने कई रोमांटिक फिल्में की. 'लैला मजनू', 'रफू चक्कर', 'कर्ज', 'चांदनी', 'हिना', 'सागर' जैसी कई फिल्मों में उनके अभिनय को सराहा गया. अभिनेता के तौर पर अपनी दूसरी पारी को लेकर वह काफी संतुष्ट थे. इस दौरान वह अपनी पत्नी के साथ 'दो दूनी चार' में नजर आए. वहीं 'अग्निपथ', 'कपूर एंडा सन्स', '102 नॉट आउट' में अभिनय से उन्होंने एक बार फिर दिखा दिया कि बतौर कलाकार अभी वह सिनेमा जगत को और कितना योगदान दे सकते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Photo Viral, Kareena Kapoor Meet Neetu Kapoor, Neetu Kapoor, Rishi Kapoor, Rishi Kapoor Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com