विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2021

करीना कपूर ने शेयर किया बड़े बेटे तैमूर अली खान का Video, इस अंदाज में झूला झूलते दिखे छोटे नवाब

करीना कपूर (Kareena Kapoor) अक्सर अपने स्टनिंग लुक से लोगों का दिल चुरा लेती हैं. फिर चाहे वे फिल्मों में नजर आएं या रैंप वॉक करते हुए. करीना की हर एक पोस्ट को देखना उनके फैन्स खासा पसंद करते हैं.

करीना कपूर ने शेयर किया बड़े बेटे तैमूर अली खान का Video, इस अंदाज में झूला झूलते दिखे छोटे नवाब
करीना कपूर ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली:

करीना कपूर (Kareena Kapoor) अक्सर अपने स्टनिंग लुक से लोगों का दिल चुरा लेती हैं. फिर चाहे वे फिल्मों में नजर आएं या रैंप वॉक करते हुए. करीना की हर एक पोस्ट को देखना उनके फैन्स खासा पसंद करते हैं. इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए करीना कपूर ने अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कर दिया है, जिसे कि उनके फैन्स भी खूब पसंद कर रहे हैं. इस वीडियो में तैमूर को बड़े ही मजे के साथ झूला झूलते हुए दिखाई दे रहे हैं.

करीना कपूर के इस वीडियो पर फैन्स जमकर प्यार लुटा रहे हैं. तैमूर इस वीडियो में जिस मस्ती के साथ झूला झूल रहे हैं, उसे देखने के बाद लोगों ने उनकी तारीफों के पुल बांधने शुरू कर दिए हैं. करीना कपूर ने वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा है, “वह मेरे मूड स्विंग्स को फिक्स कर देता है”. करीना कपूर के इस पोस्ट को अब तक 1 लाख लोगों ने लाइक किया है. वहीं लोगों की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं भी एक्ट्रेस की पोस्ट पर देखने को मिल रही हैं.

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘टिम बड़ा हो गया है'. तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘वर्ल्ड का क्यूटेस्ट बेबी टिम'. इसके साथ ही बॉलीवुड सेलेब्स जैसे दीया मिर्जा और सबा पटौदी के भी कमेंट पोस्ट पर आए हैं. बता दें, करीना कपूर जल्द ही आमिर खान के साथ फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा' में दिखाई देने वाली हैं. फिल्म के पोस्टर को हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था.

ये भी देखें: Bob Biswas Movie Review: जानें कैसी है Abhishek Bachchan की फिल्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Video, Kareena Kapoor Latest Video, Kareena Kapoor Wikipedia, Taimur Ali Khan, Taimur Ali Khan Video, Taimur Ali Khan New Video, Kareena Kapoor Instagram, Kareena Kapoor Movies, Taimur Ali Khan Cute Video, Laal Singh Chaddha, Taimur Ali Khan Swinging Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com