विज्ञापन
This Article is From Sep 21, 2021

जब मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में करीना कपूर ने ‘बम डिगी डिगी’ पर किया था डांस, कंटेस्टेंट को कर दिया था फेल...देखें Video

आज करीना कपूर अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं और इस खास मौके पर हम आपके लिए एक्ट्रेस का एक थ्रोबैक वीडियो लेकर आए हैं, जिसमें वे बड़ी ही एनर्जी के साथ स्टेज पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं.

जब मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में करीना कपूर ने ‘बम डिगी डिगी’ पर किया था डांस, कंटेस्टेंट को कर दिया था फेल...देखें Video
करीना कपूर डांस वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

करीना कपूर खान बॉलीवुड की बेगम यूं ही नहीं कही जातीं. करीना अपने अभिनय से लोगों को इम्प्रेस तो कर ही चुकी हैं, वहीं उनकी खूबसूरती और फिटनेस के दीवाने भी कुछ कम नहीं हैं. आज करीना कपूर अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं और इस खास मौके पर हम आपके लिए एक्ट्रेस का एक थ्रोबैक वीडियो लेकर आए हैं, जिसमें वे बड़ी ही एनर्जी के साथ स्टेज पर डांस परफॉरमेंस देती हुई नजर आ रही हैं. करीना के बर्थडे पर यह वीडियो एक बार फिर वायरल हो रहा है.

करीना कपूर के फैन पेज से इस वीडियो को शेयर किया गया है. इसमें करीना के दो वीडियो देखे जा सकते हैं. पहले वीडियो में वे अपनी फिल्म के गाने ‘तारीफां' पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं, जबकि दूसरे वीडियो में उन्हें ‘बम डिगी डिगी' पर स्वैग के साथ डांस करते हुए देखा जा सकता है. करीना का ये वीडियो 2018 मिस इंडिया कॉन्टेस्ट का है, जिसमें उनका ग्लैमरस लुक नजर आ रहा है. एक्ट्रेस के वीडियो पर लोगों ने रिएक्शन भी दिए हैं.

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘क्वीन डांस कर रही है' तो वहीं एक अन्य यूजर ने ‘उफ्फ बेबो' कमेंट किया है. बात करें एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की तो उन्होंने अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म ‘रिफ्यूजी' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वे ‘ओमकारा', ‘कभी खुशी कभी गम', ‘हीरोइन', ‘जब वी मेट', ‘3 इडियट्स' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं. आमिर खान के साथ ‘लाल सिंह चड्ढा' एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Video, Kareena Kapoor Dance Video, Kareena Kapoor Viral Dance Video, Kareena Kapoor Throwback Video, Kareena Kapoor Throwback Dance Video, Kareena Kapoor Birthday, Kareena Kapoor Stage Performance, Laal Singh Chaddha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com