विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2019

करीना कपूर से पूछा 'कपूर या खान', तो एक्ट्रेस ने दिया यूं चौंकाने वाला जवाब- Video Viral

करीना कपूर (Kareena Kapoor) से पूछा गया 'कपूर या खान', इसपर एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब कि सब हैरान रह गए.

Also Read in
करीना कपूर से पूछा 'कपूर या खान', तो एक्ट्रेस ने दिया यूं चौंकाने वाला जवाब- Video Viral
करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने 'कपूर और खान' पर दिया जबरदस्त जवाब
  • करीना कपूर का वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा है धमाल
  • एक्ट्रेस से पूछा गया 'कपूर या खान'
  • करीना कपूर के जवाब ने लोगों को किया हैरान
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) अपने अंदाज से हमेशा से लोगों का दिल जीतती आई हैं. उनके वीडियो हों या फोटो, दोनों ही हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. लेकिन उनके एक वीडियो ने सबको लगभग चौंकाकर रख दिया है. दरअसल, करीना कपूर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उनसे पूछा गया कि वह कपूर और खान में से किसे चुनेंगी. इस पर करीना कपूर ने ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनकर लोगों ने उनके लिए तालियां बजानी शुरू कर दीं. इतना ही नहीं, उनके जवाब के लिए खुद एंकर ने भी करीना कपूर की तारीफ की. करीना कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. 

शहनाज गिल ने पारस छाबड़ा के साथ आकर मारी पलटी, कहा- मैं तेरे साथ हूं, अब मुझसे मरेगा वो...Viral Video

वीडियो में करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने कपूर और खान में चुनने के सवाल पर जवाब देते हुए कहा, "मुझे इसमें से किसी को चुनने की जरूरत नहीं है, क्योंकि मैं करीना कपूर खान हूं. इसीलिये मैं दोनों हूं, मैं भाग्यशाली हूं कि मैं दोनों हूं." इसके बाद करीना कपूर से एक और सवाल पूछा गया कि अगर आप आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ के साथ एक लिफ्ट में फंस जाती हैं तो आप क्या करेंगी. इसपर करीना कपूर ने कहा कि मैं देखूंगी कि रणबीर वहां न हो या मैं यह भी देखूंगी कि रणबीर वहां है कि नहीं. करीना कपूर का यह वीडियो खूब धमाल मचा रहा है. 

'Panipat' First Look: पोस्‍टर में दिखा अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त का दमदार लुक

बता दें कि एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) हाल ही में मेलबर्न टी-20 आईसीसी वर्ल्ड कप (T-20 ICC World Cup) के लिए मेलबर्न गई थीं. वहां जाकर करीना कपूर ने आईसीसी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का भी उद्घाटन किया था. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस इन दिनों फिल्म गुड न्यूज की तैयारी में लगी हुई हैं. इस फिल्म में उनके साथ कियारा अडवाणी, अक्षय कुमार और दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे. इसके अलावा करीना कपूर जल्द ही अंग्रेजी मीडियम में भी नजर आएंगी. 

बॉलीवुड अपडेट्स के लिए देखें Video


..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kareena Kapoor, Kareena Kapoor Video, Kareena Kapoor On Kapoor And Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com