विज्ञापन

करण कुंद्रा ने दुबई के रेगिस्तान में घुटनों पर बैठ तेजस्वी प्रकाश को शादी के लिए किया प्रपोज, रोने लगीं एक्ट्रेस

Karan Kundrra Proposes Tejasswi Prakash: टीवी के सबसे चर्चित कपल करण कुंद्रा और तेजव्सी प्रकाश ने आखिरकार अपने रिश्ते को नया मोड़ दे दिया है. लंबे समय से दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन अब जो तस्वीरें सामने आई हैं, उन्होंने फैंस की खुशी दोगुनी कर दी है.

करण कुंद्रा ने दुबई के रेगिस्तान में घुटनों पर बैठ तेजस्वी प्रकाश को शादी के लिए किया प्रपोज, रोने लगीं एक्ट्रेस
करण कुंद्रा ने तेजस्वी प्रकाश को किया प्रपोज

टीवी के सबसे चर्चित कपल करण कुंद्रा और तेजव्सी प्रकाश ने आखिरकार अपने रिश्ते को नया मोड़ दे दिया है. लंबे समय से दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं चल रही थीं, लेकिन अब जो तस्वीरें सामने आई हैं, उन्होंने फैंस की खुशी दोगुनी कर दी है. दुबई के रेगिस्तान में बेहद खास अंदाज में करण ने तेजस्वी को प्रपोज किया और यह पल देखते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया. तस्वीरों में करण घुटनों पर बैठकर तेजस्वी को अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं, जबकि तेजस्वी भावुक होती दिखाई दे रही हैं. दोनों का रोमांटिक अंदाज अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.

दुबई के रेगिस्तान में बना यादगार पल

करण और तेजस्वी इन दिनों दुबई में शूट हो रहे रियलिटी शो ‘देसी ब्लिंग' का हिस्सा हैं. इसी दौरान करण ने सबके सामने अपने प्यार का इजहार करने का फैसला लिया. सामने आई तस्वीरों में रेगिस्तान के बीच बेहद रॉयल सेटअप दिखाई दे रहा है, जहां करण ने पूरी तैयारी के साथ तेजस्वी को सरप्राइज दिया. जैसे ही करण घुटनों पर बैठे और रिंग बॉक्स खोला, तेजस्वी पूरी तरह चौंक गईं. उनकी आंखों में खुशी साफ दिखाई दे रही थी. इसके बाद करण ने अपनी लेडी लव को डायमंड रिंग पहनाई, जिसने इस पल को और भी खास बना दिया.

इमोशनल हुईं तेजस्वी, कपल ने किया रोमांटिक किस

प्रपोजल के दौरान तेजस्वी अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं और उनकी आंखें नम हो गईं. तस्वीरों में करण उन्हें संभालते और मुस्कुराकर शांत कराते दिख रहे हैं. दोनों ने इस खूबसूरत मौके को और यादगार बनाने के लिए एक-दूसरे को किस भी किया. करण ने तेजस्वी के गाल पर प्यार जताया, वहीं तेजस्वी ने भी मुस्कुराते हुए उनका जवाब दिया. फैंस को दोनों का यह रोमांटिक अंदाज काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर लोग इसे टीवी इंडस्ट्री का सबसे प्यारा प्रपोजल बता रहे हैं.

रॉयल लुक ने खींचा सबका ध्यान

इस खास मौके पर दोनों का आउटफिट भी चर्चा में बना हुआ है. करण ने नीले रंग की शाही पोशाक के साथ लाल पगड़ी और मोतियों की माला पहनी थी, जिससे उनका लुक किसी राजकुमार जैसा लग रहा था. वहीं तेजस्वी सफेद रंग के खूबसूरत आउटफिट में किसी प्रिंसेस से कम नहीं दिखीं. दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फैंस लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं और अब हर किसी को उनकी शादी की तारीख का इंतजार है.

यह भी पढ़ें: करिश्मा कपूर के 16 साल के बेटे की 5 फोटो, दिखने लगी है संजय कपूर की झलक, पिता से थी खास बॉन्डिंग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejasswi Prakash, Karan Kundrra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com