विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा को छोड़कर करण जौहर ने शाहरुख-करीना समेत सेलेब्स को किया अनफॉलो, बताई वजह

करण जौहर ने शाहरुख खान, करीना कपूर और आलिया भट्ट समेत कई सेलेब्स को अनफॉलो कर दिया है. जबकि वह प्रियंका चोपड़ा को अभी भी फॉलो कर रहे हैं. 

प्रियंका चोपड़ा को छोड़कर करण जौहर ने शाहरुख-करीना समेत सेलेब्स को किया अनफॉलो, बताई वजह
शाहरुख-करीना को अनफॉलो करने की करण जौहर ने बताई वजह
नई दिल्ली:

फिल्ममेकर करण जौहर के इंस्टाग्राम पर 17.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जिसमें वह 74 लोगों को फॉलो करते हैं. लेकिन इस लिस्ट में कुछ और भी नाम शामिल थे, जो उनके बॉलीवुड के करीबी दोस्त हैं. इसमें शाहरुख खान, करीना कपूर, अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का नाम शामिल हैं. लेकिन अब डायरेक्टर ने इन लोगों को अनफॉलो कर दिया है. जबकि हैरानी कि बात यह है कि वह अभी भी प्रियंका चोपड़ा को फॉलो कर रहे हैं. पर अब उन्होंने फैंस के साथ अनफॉलो करने की वजह बताई है. 

करण जौहर ने प्रियंका चोपड़ा को नहीं किया अनफॉलो

17.5 मिलियन इंस्टाग्राम फॉलोअर्स रखने वाले करण जौहर ने हाल ही में फैंस को चौंका दिया. जब उन्होंने अपने जिगरी दोस्तों करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, शाहरुख खान  और मनीष मल्होत्रा जैसे सितारों को अनफॉलो कर दिया. इतना ही नहीं उनके द्वारा लॉन्च किए गए स्टूडेंट ऑफ द ईयर स्टार आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अब उनके इंस्टाग्राम फॉलोइंग लिस्ट में शामिल नहीं हैं.  

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- वीकेंड शुरू! 'जॉली एलएलबी 3' और 'राफा' समेत इस शुक्रवार रिलीज हो रही ये 6 बड़ी फिल्में और सीरीज

अनफॉलो करने की करण जौहर ने बताई वजह

अनफॉलो करने के शॉकिंग फैसले की वजह करण जौहर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बताई. उन्होंने लिखा, यह एक डिजिटल डिटॉक्स है. मैं इंस्टाग्राम पर सभी को अनफॉलो कर रहा हूं ताकि यहां बिताए गए समय और एनर्जी को कम कर सकूं. ये नेशनल न्यूज तो नहीं बन सकती.प्लीज क्लिकबेट कहीं और करें. यह बेतुका है. 

करण जौहर के बारे में

करण जौहर बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं, जो इन दिनों अपने प्रोडक्शन में बनीं चांद मेरा दिल के लिए चर्चा में हैं, जिसे फैंस से काफी सराहना मिल रही है. हालांकि यह अनन्या पांडे के भरतनाट्यम के कारण ट्रोल भी हो रही है. इसके अलावा करण जौहर की अपकमिंग फिल्म कार्तिक आर्यन की नागजिला है, जिसकी पहली झलक पिछले दिनों सामने आई थी. 

ये भी पढ़ें- Exclusive: करिश्मा कपूर ने जिंदगी में कभी नहीं किया ये काम, Zee5 की सीरीज में बनेंगी पुलिस अफसर, डायरेक्टर ने किया खुलासा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com