विज्ञापन

Panchayat 5 का होली वाला रोमांटिक गाना, उदित नारायण की मीठी आवाज में घुली सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी

पंचायत 5 बहुत जल्द ओटीटी प्लैटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हो रही है. इससे पहले मेकर्स ने होली का एक गाना रिलीज किया. इसमें सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी की मजेदार झलक देखने को मिल रही है.

Panchayat 5 का होली वाला रोमांटिक गाना, उदित नारायण की मीठी आवाज में घुली सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी
पंचायत-5 का होली वाला गाना, यूट्यूब पर मिले 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज
Social Media
नई दिल्ली:

पंचायत का सीजन 5 बहुत ही जल्द ओटीटी प्लैटफॉर्म अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होने को तैयार है. सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जिसे देखने को बाद अब कहानी को आगे बढ़ते देखने का इंतजार नहीं हो पा रहा है. इस बीच मेकर्स ने एक गाना भी रिलीज कर दिया. ये गाना होली के मौके पर फिट किया गया है और इसके रंग सचिव जी और रिंकी के प्यार के रंगों को छूते नजर आ रहे हैं. इस गाने को रिलीज होते ही यूट्यूब पर दो मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

'रंग डाली रे' टीवीएफ की पॉपुलर वेब सीरीज पंचायत के पांचवें सीजन का होली स्पेशल गाना है. सोनी म्यूजिक इंडिया ने इसे 27 नवंबर 2026 को रिलीज किया. गाने अनुराग सैकिया ने कम्पोज किया है. वहीं उदित नारायण और दीपाली साठे ने इसे आवाज देकर और खास बना दिया. गाना फुलेरा गांव में होली के जश्न को दिखाता है. रंग, पिचकारी और गांव की मस्ती से भरा यह गाना सुनते ही मन खुश हो जाता है. उदित नारायण की मीठी आवाज में "रंग डाली रे, संइया लाए गजब पिचकारी रे" जैसे बोल होली की खुशी और हल्के-फुल्के रोमांस को बखूबी बयां करते हैं. वीडियो में सचिव जी, रिंकी और गांव के दूसरे लोग रंगों में सराबोर नजर आते हैं.

पंचायत सीरीज एक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट अभिषेक त्रिपाठी (जितेंद्र कुमार) की कहानी है, जो नौकरी न मिलने पर उत्तर प्रदेश के छोटे से गांव फुलेरा में पंचायत सचिव बन जाता है. यह सीरीज ग्रामीण जीवन, हल्की-फुल्की कॉमेडी और मानवीय रिश्तों को दिखाती है. सीजन 5 में नया सियासी मोड़ है. बनरकास (दुर्गेश कुमार) और क्रांति देवी (सुनीता राजवर) अब सत्ता में हैं, जबकि पूर्व प्रधान बृज भूषण दुबे (रघुबीर यादव) और मंजू देवी (नीना गुप्ता) पीछे हट गए हैं. 

अभिषेक एमबीए की तैयारी के साथ गांव में अधूरे काम निपटाने की कोशिश कर रहा है. वहीं रिंकी के साथ उनकी लव स्टोरी भी मुकाम पर पहुंचती नजर आ रही है. हालांकि ट्रेलर में ही एक आइडिया दे दिया है कि बनराकस इस लव स्टोरी का दुश्मन बनता नजर आने वाला है. बता दें कि पंचायत का सीजन-5, 3 दिसंबर 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रहा है. 'रंग डाली रे' फुलेरा की खुशियों की झलक दिखाता है और दर्शकों को होली के रंग में रंगने को मजबूर कर देता है.

यह भी पढ़ें: हिंदी सिनेमा के मशहूर विलेन रंजीत की बेटी की हुई शादी, फिल्म इंडस्ट्री से दूर जानें क्या करते हैं बेटी-दामाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hindi Songs, Panchayat 5, OTT News, Amazon Prime, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com