साउथ इन दिनों कुछ इस तरह कहानियां लेकर आ रहा है जो अनदेखी हैं. जिन्हें परदे पर कहना आसान नहीं है. कुछ इस तरह कहानियां हैं जिसके लिए फिल्म को कड़ी मशक्कत करनी पड़ती है. ये हीरो भी कुछ ऐसे हैं कि सबकुछ भूलकर अपनी फिल्म को बेस्ट बनाने की कोशिशों में जुटे हैं. ऐसे ही एक एक्टर ऋषभ शेट्टी हैं. उनकी फिल्म कंतारा 2022 की सबसे बड़ी स्लिपर हिट बन गई थी, जिसने सफलता का एक नया पैमाना सेट किया. भारत के गांव-देहात की जड़ों से जुड़ी ये फिल्म पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति को एकदम नए और दिलचस्प तरीके से दिखाकर सबका दिल जीत गई. इन दिनों ऋषभ शेट्टा कंतारा: चैप्टर 1 को लेकर जमकर मेहनत कर रहे हैं.
कंतारा: चैप्टर 1 का पोस्टर कुछ समय पहले रिलीज हुआ था और उसके बाद से ही चर्चा में बना हुआ है. फिल्म के पोस्टर ने तो सबको चौंका दिया, जिसमें ऋषभ शेट्टी एकदम अलग ही अवतार में दिखे. फिल्म के लिए, ऋषभ ने वॉर सीन के लिए महीनों तक मेहनत से ट्रेनिंग की है, जिससे ये साफ है कि इस बार वो दर्शकों को एक और जोरदार एक्शन और बेहतरीन अनुभव देने वाले हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रोडक्शन से जुड़े एक सोर्स ने कहा, 'ऋषभ शेट्टी ने कंतारा: चैप्टर 1 के वॉर सीन के लिए कई महीनों तक कड़ी मेहनत की है, जो वो अब शूट कर रहे हैं. इस सीन में घुड़सवारी, कलारीपयट्टु और तलवारबाजी जैसे मुश्किल स्टंट शामिल हैं, और इन सबको ऋषभ ने खुद सीखा है. उनकी तैयारी और मेहनत को देखकर ये साफ है कि ये वॉर सीन दर्शकों को एक बेहतरीन और एक्शन से भरपूर अनुभव देने वाला है.'
अब मेकर्स कंतारा: चैप्टर 1 के साथ अपनी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं, जो अद्वितीय अनुभव देने का वादा करता है. फिल्म की कहानी कर्नाटक के कदम्ब काल में सेट है. कदम्ब कर्नाटक के कई हिस्सों के प्रमुख शासक थे और उन्होंने इस क्षेत्र की संस्कृति और वास्तुकला को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वो काल भारतीय इतिहास का स्वर्ण युग माना जाता था. कंतारा का बजट लगभग 16 करोड़ रुपये था लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस परप 400 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, कंतारा चैप्टर 1 का बजट लगभग 125 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.
इसके अलावा, कंतारा: चैप्टर 1 एक बड़ी फिल्म होने वाली है. मेकर्स ने ऋषभ शेट्टी का पहला लुक रिलीज किया, और जैसे ही दर्शकों ने उनका लुक देखा, एकदम हंगामा मच गया, क्योंकि उनकी शानदार ट्रांसफॉर्मेशन ने सबको चौंका दिया। ये फिल्म जितनी बड़ी है, उतना ही इसका क्रेज भी बढ़ता जा रहा है. होम्बले फिल्म्स के पास कई रोमांचक फिल्मों के लाइनअप्स हैं. इनमें कंतारा: चैप्टर 1 जो 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज होगी और सलार पार्ट 2: शौर्यांग पर्वम प्रमुख फिल्में हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं