- कनिका कपूर की हालत में आया पहले से सुधार
- कनिका कपूर में नहीं दिखाई दे रहे कोई भी लक्षण
- अभी भी लखनऊ के हॉस्पिटल में भर्ती हैं बॉलीवुड सिंगर
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) इन दिनों कोरोना वायरस से जूझ रही हैं. सिंगर का चौथा कोरोना वायरस (Coronavirus) टेस्ट भी पॉजिटिव आया था. बीते दिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि उनकी हालत पहले से बेहतर है और वह आशा करती हैं कि उनका अगला कोरोना वायरस टेस्ट नेगिटिव आएगा. इससे इतर कनिका कपूर को लेकर हाल ही में बड़ी खबर आई है. उनकी हालत पहले से स्थिर बताई जा रही है और वह धीरे-धीरे ठीक भी हो रही हैं. इसके साथ ही बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर अब ठीक से खाना भी खा रही हैं.
Kanika Kapoor (in file pic) is asymptomatic(no symptoms), stable and doing well. She is taking food normally. Information circulated in the media that she is very sick is false: Dr RK Dhiman, Director, Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences (SGPGIMS), Lucknow pic.twitter.com/7gTb0GyKoH
— ANI UP (@ANINewsUP) March 31, 2020
-
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
कनिका कपूर (Kanika Kapoor) से जुड़ी यह जानकारी संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के डायरेक्टर डॉक्टर आर.के धीमान ने दी है. बता दें कि सिंगर कनिका कपूर इसी हॉस्पिटल में एडमिट हैं. एएनआई के ट्वीट के मुताबिक, 'कनिका कपूर में अब कोई लक्षण नहीं दिख रहे, उनकी तबीयत पहले से स्थिर और अच्छी है. वह सामान्य रूप से भोजन ले रही हैं. मीडिया में जो सूचना फैलाई गई कि वह बहुत बीमार हैं, यह पूरी तरह गलत है: डॉक्टर आरके धीमान, डायरेक्टर, संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस.'
बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) बीते 9 मार्च को लंदन से मुंबई लौटी थीं, इसके दो दिन बाद वह लखनऊ गईं और कई पार्टियों में भी शामिल हुईं. कनिका कपूर की लापरवाही को लेकर उत्तर प्रदेश में उन पर कई एफआईआर भी दर्ज की गई है. सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) पर कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर लापरवाही बरतने के लिए यूपी में तीन एफआईआर दर्ज करवाई गई हैं. उनका जन्म भारत में हुआ था, लेकिन अब वह इंग्लैंड की निवासी हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं