विज्ञापन
This Article is From Apr 01, 2020

Kanika Kapoor की हेल्थ को लेकर आया नया अपडेट, हॉस्पिटल के डायरेक्टर ने सिंगर के बारे में बताई यह बात

कनिका कपूर (Kanika Kapoor) को लेकर हाल ही में बड़ी खबर आई है. कोरोना वायरस (Coronavirus) की शिकार कनिका की हालत पहले से स्थिर बताई जा रही है और वह धीरे-धीरे ठीक भी हो रही हैं.

Kanika Kapoor की हेल्थ को लेकर आया नया अपडेट, हॉस्पिटल के डायरेक्टर ने सिंगर के बारे में बताई यह बात
कनिका कपूर (Kanika Kapoor) की हालत में आया पहले से काफी सुधार
  • कनिका कपूर की हालत में आया पहले से सुधार
  • कनिका कपूर में नहीं दिखाई दे रहे कोई भी लक्षण
  • अभी भी लखनऊ के हॉस्पिटल में भर्ती हैं बॉलीवुड सिंगर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) इन दिनों कोरोना वायरस से जूझ रही हैं. सिंगर का चौथा कोरोना वायरस (Coronavirus) टेस्ट भी पॉजिटिव आया था. बीते दिन उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि उनकी हालत पहले से बेहतर है और वह आशा करती हैं कि उनका अगला कोरोना वायरस टेस्ट नेगिटिव आएगा. इससे इतर कनिका कपूर को लेकर हाल ही में बड़ी खबर आई है. उनकी हालत पहले से स्थिर बताई जा रही है और वह धीरे-धीरे ठीक भी हो रही हैं. इसके साथ ही बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर अब ठीक से खाना भी खा रही हैं. 

कनिका कपूर (Kanika Kapoor) से जुड़ी यह जानकारी संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस के डायरेक्टर डॉक्टर आर.के धीमान ने दी है. बता दें कि सिंगर कनिका कपूर इसी हॉस्पिटल में एडमिट हैं. एएनआई के ट्वीट के मुताबिक, 'कनिका कपूर में अब कोई लक्षण नहीं दिख रहे, उनकी तबीयत पहले से स्थिर और अच्छी है. वह सामान्य रूप से भोजन ले रही हैं. मीडिया में जो सूचना फैलाई गई कि वह बहुत बीमार हैं, यह पूरी तरह गलत है: डॉक्टर आरके धीमान, डायरेक्टर, संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस.'

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) बीते 9 मार्च को लंदन से मुंबई लौटी थीं, इसके दो दिन बाद वह लखनऊ गईं और कई पार्टियों में भी शामिल हुईं. कनिका कपूर की लापरवाही को लेकर उत्तर प्रदेश में उन पर कई एफआईआर भी दर्ज की गई है. सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) पर कोरोनावायरस (Coronavirus) को लेकर लापरवाही बरतने के लिए यूपी में तीन एफआईआर दर्ज करवाई गई हैं. उनका जन्म भारत में हुआ था, लेकिन अब वह इंग्लैंड की निवासी हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanika Kapoor, Kanika Kapoor Health Update, Kanika Kapoor Health, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com