कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. किसी भी मुद्दे पर अपने निशाने पर बड़े स्टार्स को भी लेने से वह परहेज नहीं करतीं. इन दिनों उनके निशाने पर बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन आ गए हैं. हाल ही में उनकी फिल्म धाकड़ के गाने के प्रोमो को अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया और थोड़ी देर बाद उन्होंने इसे हटा दिया. इस पर कंगना ने कहा, "ये व्यक्तिगत असुरक्षाएं हैं." बच्चनजी ने ट्रेलर को ट्वीट किया और फिर उन्होंने इसे पांच-दस मिनट में हटा दिया. उनका बॉलीवुड में बड़ा कद है और उन पर किसका दबाव होगा? मैं नहीं जानती, मुझे यह स्थिति थोड़ी जटिल लगती है.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक कंगना ने कहा, "ये इंडस्ट्री में शक्तिशाली लोग हैं, लेकिन कहीं न कहीं, लोगों में बहुत अधिक व्यक्तिगत असुरक्षा है. ये शक्तिशाली व्यक्ति नहीं हो सकते, क्यों ये एक्टर्स मुझे और मेरे काम को प्रोत्साहित करने में विफल रहते हैं. खासकर जब महिलाओं के लिए यह इतनी महत्वपूर्ण फिल्म है. यह फिल्मों के द्वार खोल सकता है और हम सभी को अवसर दे सकता है.”
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
बता दें कि धाकड़ एक जासूसी थ्रिलर है, जिसके निर्देशक रजनीश घई हैं. वहीं अर्जुन रामपाल कंगना को कड़ी टक्कर देते नजर आएंगे. वह फिल्म में विलेन के रोल में हैं. हाल ही में फिल्म में उनका लुक वायरल हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया. कंगना ने इंटरव्यू में बताया है कि धाकड़ भूल भुलैया 2 से भी बड़ी फिल्म है, जो उसी दिन सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. उन्हें उम्मीद है कि यह फिल्म हिट होगी.
इसे भी देखें :मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं माधुरी दीक्षित, दिखा अलग अंदाज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं