विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2020

बॉलीवुड डायरेक्टर ने घर पर देखी फिल्म 'लक्ष्मी', तो KRK बोले- 'थियेटर का कारोबार खत्म...'

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'लक्ष्मी' (Laxmii) को बॉलीवुड प्रोड्यूसर और डायरेक्टर संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) ने घर पर देखी. अब कमाल आर खान (Kamaal R Khan) उर्फ केआरके (KRK) ने इस पर ट्वीट किया है.

बॉलीवुड डायरेक्टर ने घर पर देखी फिल्म 'लक्ष्मी', तो KRK बोले- 'थियेटर का कारोबार खत्म...'
कमाल आर खान (Kamaal R Khan) का ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म 'लक्ष्मी' (Laxmii) ओटीटी पल्टेफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म ने व्यूवरशिप के मामले में रिकॉर्ड तोड़ दिया. फिल्म ने रिलीज होने के एक घंटे के भीतर ही व्यूवरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. बॉलीवुड प्रोड्यूसर और डायरेक्टर संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) ने ओटीटी और थियेटर को लेकर एक ट्वीट किया है, जो खूब ध्यान खींच रहा है. उनके इस ट्वीट पर बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) उर्फ केआरके (KRK) ने भी रिएक्शन दिया है, जो वायरल हो रहा है.

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने हनीमून पर किया कैंडल लाइट डिनर, इस अंदाज में नजर आए कपल- Viral हुआ Video

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर फिल्म 'लक्ष्मी' (Laxmii) को देखने के बाद संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) ने ट्वीट किया: "घर पर परिवार के साथ 'लक्ष्मी' देखा. इस सप्ताह के अंत में Ludo, Soorarai Pottru और Chhallaang को देखने की योजना बनाई है. ओटीटी को अकेले देखने वाला माना जाता था. लेकिन ये फीचर फिल्में सीधे ओटीटी पर आ रही हैं जो वास्तव में परिवारों को एक साथ घर पर ला रही हैं. यह थियेटर के लिए अच्छा है या नहीं, यह नहीं कह सकता." उनके इस ट्वीट पर कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने रिएक्शन दिया है.

Aashram Chapter 2 Review: कुछ नहीं बदला 'आश्रम' में, न बाबा, न कहानी आए हैं तो सिर्फ 'लड्डू'

कमाल आर खान (Kamaal R Khan) ने लिखा है: "भाई थियेटर का कारोबार खत्म हो गया है. अब लोग मुफ्त में भी सिनेमाघरों में नहीं जाएंगे. अगर मैं अपने घर पर परिवार के साथ फिल्म देख सकता हूं तो मुझे पैसा और समय बर्बाद करने के लिए सिनेमाघरों में क्यों जाना चाहिए? यह खत्म हो गया भाई है!" कमाल आर खान ने इस तरह संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) के ट्वीट पर रिएक्शन दिया है. उनके ट्वीट पर खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kamaal R Khan, Kamaal R Khan Tweet, Krk, Sanjay Gupta, Sanjay Gupta Tweet, Laxmii, OTT
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com