साल 2024 में आपकी फेवरेट मूवी कौन सी रही है. इसका जवाब सबका अलग अलग हो सकता है. एक दौर ऐसा था जब पॉपुलर फिल्मों की बात होती थी तो एक से लेकर दस तक सिर्फ बॉलीवुड मूवीज का नाम ही याद आता है. लेकिन अब इंटरनेट का दौर है और फिल्मे पैन इंडिया के जमाने में बन रही हैं. जिसकी वजह से अब बॉलीवुड फिल्मों के बीच साउथ इंडियन मूवीज भी दर्शकों की पसंद बनती जा रही हैं. इस बार आईएमडीबी की मोस्ट पॉपुलर इंडियन मूवीज की लिस्ट में साउथ इंडियन मूवीज ने जगह बनाई है.
आईएमडीबी ने जारी की लिस्ट
मूवीज से जुड़ी कोई भी जानकारी हासिल करने के लिए आईएमडीबी सबसे पॉपुलर साइट बन चुकी है. यहां सिर्फ मूवीज ही नहीं टीवी शोज, सेलिब्रिटी से जुड़ी लेटेस्ट डिटेल भी आसानी से मिल जाती है. अब आईएमडीबी ने साल की दस इंडियन मूवीज की लिस्ट जारी की है. जो इस साल सबसे ज्यादा पॉपुलर रहीं. ये ईयर एंड लिस्ट साइट के 250 मिलियन मंथली विजिटर्स के एक्चुअल पेज व्यूज के बेस्ड पर तैयार की गई है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
साउथ की तीन मूवीज ने बनाई जगह
इंडियन मूवीज की लिस्ट में सात हिंदी फिल्में हैं. और, तीन साउथ इंडियन मूवीज शामिल हैं. इन तीन मूवीज में से कल्कि 2898 एडी शामिल है. जिसने पॉपुलर इंडियन मूवीज की लिस्ट में टॉप किया है. तीसरे नंबर पर विजय सेतुपति की महाराजा है और छठवें पायदान पर हैं मंजुम्मेल बॉयज. अब एक नजर डाल लीजिए आईएमडीबी की साल 2024 की टॉप 10 मोस्ट पॉपुलर इंडियन मूवीज पर.
- कल्कि 2898 एडी
- स्त्री 2: सरकटे का आतंक
- महाराजा
- शैतान
- फाइटर
- मंजुम्मेल बॉयज
- भूलभुलैया 3
- किल
- सिंघम अगेन
- लापता लेडीज
इस लिस्ट में महाराजा के चौथे नंबर पर आ के बाद विजय सेतुपति ने फैन्स का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने कहा कि वो फैन्स के जबरदस्त प्यार और सपोर्ट के लिए दिल से आभारी हैं. महाराजा फिल्म को उन्होंने अपनी लाइफ की एक एक्स्ट्राऑर्डिनरी जर्नी बताया है. जो पिता और बेटी के खूबसूरत रिश्ते पर बेस्ड है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं