14 अगस्त को इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म आवारापन 2 रिलीज होने को तैयार है, जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज किया गया. सोशल मीडिया पर ट्रेलर की खूब चर्चा हो रही है. जबकि फिल्म के गाने भी खूब पसंद किए जा रहे हैं. हालांकि साल 2007 में आई फिल्म इमरान हाशमी की आवारापन को फैंस आजतक नहीं भूले हैं, जिसके गाने तो फिर आओ और तेरा मेरा रिश्ता की चर्चा एक बार फिर हो रही है. खास बात यह है कि इन गानों को पाकिस्तानी सिंगर मुस्तफा जाहिद ने दी थी, जिनके हाल ही में आवारापन 2 में दोबारा गाने की खबरें आ रही थीं.
आवारापन 2 के तेरा मेरा रिश्ता के नए वर्जन की हो रही थी चर्चा
जैसा कि आप जानते हैं कि भारत में पाकिस्तानी आर्टिस्टों के काम करने पर पाबंदी है. लेकिन हाल ही में कुछ खबरें आईं कि मुस्तफा जाहिद इस गाने को नए वर्जन में गाएंगे. हालांकि अब यह साफ हो गया है कि आवारापन 2 के तेरा मेरा रिश्ता गाने को साज भट्ट और सुबोध शर्मा आवाज देंगे. हालांकि मुस्तफा ने हाल ही में बताया कि 2500 से ज्यादा फैंस ने उनसे पूछा था कि वह आवारापन 2 के साथ वापसी करेंगे?
ये भी पढ़ें- 45 साल पुराना रोमांटिक गाना, सीरियल में सुना तो प्यार करने वालों से हुआ खौफ, आरडी बर्मन ने बनाया था एवरग्रीन
जब तो फिर आओ को रिक्रिएट करने वाले अमाल मलिक ने सोशल मीडिया पर पब्लिक्ली ओरिजनल गाने के लिए मुस्तफा को क्रेडिट दिया था तो उन्होंने लिखा, बॉर्डर खतरनाक हैं. लेकिन प्यार भी उतना ही खतरनाक है. हालांकि पाकिस्तानी सिंगर के आवारापन 2 के गाने में होने की खबरों पर अब लिरिसिस्ट सईद कादरी ने रिएक्शन दिया है, जिन्होंने तो फिर आओ और तेरा मेरा रिश्ता लिखा है.
न्यूज 18 से बातचीत में मुस्तफा के एल्बम में ना होने पर उन्होंने कहा, बहुत सारी चीजें होती है, जो हालात और वक्त को देख के करनी पड़ती है और सबसे जरूरी बात कि देश सबसे पहले आना चाहिए. देश सर्वोपरि है. राइटर का अक्सर इस मामले में कुछ कहना नहीं बनता तो मैं यह नहीं कह सकता कि प्रीतम आवारापन 2 का हिस्सा क्यों नहीं है. यह प्रॉडक्शन हाउस का फैसला है. लेकिन मिथुन और अमाल ने गानों को दिल से रिक्रिएट किया है.
तो फिर आओ और तेरा मेरा रिश्ता गाने के बारे में
इमरान हाशमी के पॉपुलर गानों में 2007 में आई फिल्म आवारापन के दो गाने तेरा मेरा रिश्ता और तो फिर आओ गाना शामिल है. इन दोनों गानों को मुस्तफा जाहिद ने गाया था. गानों का संगीत प्रीतम ने दिया था. जबकि गीतकार सई कादरी थे. वहीं गानों को इमरान हाशमी और श्रिया सरन पर फिल्माया गया था.
ये भी पढ़ें- दिलीप कुमार का 69 साल पुराना देश भक्ति गीत, महाभारत के डायरेक्टर ने बनाई फिल्म, मोहम्मद रफी की आवाज ने किया अमर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं