बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol)
- नेहा धूपिया के शो में पहुंचीं काजोल
- काजोल ने खोले कई राज
- वीडियो हो रहा जमकर वायरल
नई दिल्ली:
नेहा धूपिया के शो #NoFilterNeha-Season 3 में 'हेलिकॉप्टर ईला' के प्रमोशन के लिए काजोल (Kajol) पहुंची थीं और उन्होंने नेहा धूपिया (Neha Dhupia) के साथ जमकर बातचीत की और अपनी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प राज भी खोले. बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol) ने अजय देवगन (Ajay Devgn) से जुड़ी कई बातें शेयर की. काजोल ने बताया, "हमने एक फिल्म साथ में साइन की थी और वह मुझे अपनी बहन की शादी पर बुला रहे थे. उनकी बहन की शादी होने वाली थी और वे इंडस्ट्री के सारे लोगों को कॉल कर रहे थे. वो मुझे भी कॉल कर रहे थे और यह लैंडलाइन का युग था. उन्होंने मुझे सुबह फोन किया और उस समय मैं पूरी तरह जागी नहीं थी."
सपना चौधरी को दिखाई बंदूक तो जमाया जोर का तमाचा, Video हुआ वायरल
यही नहीं, काजोल ने बताया कि कोई भी नहीं चाहता था कि मैं अजय देवगन से शादी करूं. काजोल ने बताया, "मेरे पापा को लग रहा था कि मैं कम उम्र में शादी कर रही हूं. मेरा करियर भी अच्छा चल रहा था. लेकिन मुझे शादी करनी थी तो करनी थी. अजय और मैं दोनों ही बहुत अलग किस्म के हैं. इसलिए लोगों को बतौर कपल हमें लेकर कई तरह के संदेह थे. बहुत से लोग हमारे बारे में बहुत कुछ जानते भी नहीं थे." इस तरह काजोल इस शो में ढेर सारी बातें शेयर करेंगी और उनके दिलचस्प राज सामने आएंगे.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
सपना चौधरी को दिखाई बंदूक तो जमाया जोर का तमाचा, Video हुआ वायरल
सुष्मिता सेन ने दुर्गा पंडाल पर किया 'धुनुची नाच', बेटियों भी थिरकीं; देखें Video
काजोल (Kajol) ने आगे बताया, "मैंने फोन उठाया और आवाज आई हाय, क्या काजोल बोल रही हैं? और मैंने कहा नहीं, मैं श्रीदेवी हूं. रॉन्ग नंबर. और मैंने फोन रख दिया. अजय ने फिर से फोन किया और बोले हैलो और मैंने कहा कि तुम्हें बताया न ये श्रीदेवी का नंबर हैं मैंने फोन रख दिया. बेचारे ने मेरी मम्मी को कॉल किया और बताया कि वे अजय देवगन बोल रहे हैं, वे बहन की शादी के लिए काजोल को बुलाना चाहते हैं लेकिन वह बार-बार फोन काट दे रही है."
यही नहीं, काजोल ने बताया कि कोई भी नहीं चाहता था कि मैं अजय देवगन से शादी करूं. काजोल ने बताया, "मेरे पापा को लग रहा था कि मैं कम उम्र में शादी कर रही हूं. मेरा करियर भी अच्छा चल रहा था. लेकिन मुझे शादी करनी थी तो करनी थी. अजय और मैं दोनों ही बहुत अलग किस्म के हैं. इसलिए लोगों को बतौर कपल हमें लेकर कई तरह के संदेह थे. बहुत से लोग हमारे बारे में बहुत कुछ जानते भी नहीं थे." इस तरह काजोल इस शो में ढेर सारी बातें शेयर करेंगी और उनके दिलचस्प राज सामने आएंगे.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
NoFilterNeha – Season 3, Kajol Viral Video, Ajay Devgn Viral Video, Kajol Ajay Devgn