विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2022

काजोल ने अपनी बहनों रानी, तनीषा और शरबानी के साथ दुर्गा पूजा पंडाल में खेली सिंदूर की होली, पारंपरिक लुक में बेहद खूबसूरत दिखीं एक्ट्रेस 

काजोल, रानी मुखर्जी और तनीषा मुखर्जी ने खास अंदाज में दुर्गा पूजा उत्सव मनाया. बुधवार को मुखर्जी बहनों को मुंबई में कजिन सिस्टर शरबानी मुखर्जी और आकांक्षा मल्होत्रा के साथ सिंदूर खेला मनाते हुए देखा गया.

काजोल ने अपनी बहनों रानी, तनीषा और शरबानी के साथ दुर्गा पूजा पंडाल में खेली सिंदूर की होली
नई दिल्ली:

काजोल, रानी मुखर्जी और तनीषा मुखर्जी ने खास अंदाज में दुर्गा पूजा उत्सव मनाया. बुधवार को मुखर्जी बहनों को मुंबई में कजिन सिस्टर शरबानी मुखर्जी और आकांक्षा मल्होत्रा के साथ सिंदूर खेला मनाते हुए देखा गया. इस मौके पर रानी, काजोल और तनीषा पारंपरिक बंगाली साड़ियों में सिंदूर लगाए बेहद खूबसूरत दिख रही थीं. रानी ने कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित पपराजी को मिठाइयां भी बांटी. रानी ने शटरबग्स को पोज देते हुए नमस्ते कहा. उन्होंने अपनी कजिन शरबानी और तनीषा के साथ फोटो के लिए पोज दिए. त्योहार के आखिरी दिन सिंदूर खेला मनाया जाता है, जहां महिलाएं एक दूसरे पर सिंदूर लगाती हैं.

मंगलवार को काजोल ने उत्सव से अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी अपकमिंग फिल्म सलाम वेंकी की निर्माता रेवती के साथ मुखर्जी परिवार दुर्गा पंडाल में पहुंचते दिखीं. वीडियो में काजोल की मां तनुजा और बहन तनीषा मुखर्जी भी नजर आईं. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "दुर्गा मां और आपका आशीर्वाद मांग रही हूं...हमारी नई भेंट के लिए."

वर्कफ्रंट की बात करें तो काजोल अगली बार रेवती की सलाम वेंकी में दिखाई देंगी. यह फिल्म एक महिला की सच्ची कहानी और जीवन में आने वाली चुनौतियों पर आधारित है. यह फिल्म इसी साल 9 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इसके अलावा, उनके पास डिज्नी + हॉटस्टार वेब सीरीज द गुड वाइफ है. दूसरी ओर, रानी मुखर्जी को आखिरी बार बंटी और बबली 2 में सैफ अली खान और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ देखा गया था. इसके बाद वह मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे में नजर आएंगी.

VIDEO: नीतू और रिद्धिमा कपूर गुलाबी रंग के आउटफिट हुईं स्पॉट

लेखक के बारे में
img
प्रियंका तिवारी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kajol Durga Pandal, Kajol Films, Kajol Tanishaa Sharbani, Durga Pooja Pandals, Durga Pooja 2022, Rani Mukerji, Rani Mukerji Films, Rani Mukerji Kajol, Tanisha, Sharbani Mukherjee Latest Photo, Bollywood News Gossips, Bollywood News In Hindi, Bollywood News Latest, Google Samachar In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com