नूरां सिस्टर्स के नाम से मशहूर में से एक ज्योति नूरां का नया गाना रिलीज हो गया है. सूफी गायकी से चर्चा में आई ज्योति के साथ इस गाने को यूएसए में रह रहे संगीतकार गायक अयाज इस्माईल ने न सिर्फ गाया है बल्कि संगीत से भी सजाया है. जालन्धर की रहने वाली ज्योति नूरां ने हाईवे, टाइगर जिन्दा है, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल और सिंह इज ब्लिंग जैसी फिल्मों में अपनी गायकी का लोहा मनवाया है. 'सैयां' नाम से आए ज्योति के नए गाने को कुणाल वर्मा ने लिखा है, जमील आसानी को भी इस गाने में सुन सकते हैं.
ज्योति नूरां का कहना है कि गाने के बोल और संगीत ने सुर को सीधे अल्लाह के नजदीक ला दिया है. ज्योति के अनुसार, 'मैंने बहुत सी अदभुत कंपोजिशन में गाने गाए हैं लेकिन इस गाने के बोल बहुत दमदार है, इससे गायकी भी बहुत शानदार हो गई है. आप सुनेंगे तो महसूस करेंगे कि आप अल्लाह को याद कर रहे है, उनकी इबादत में है.' गीतकार कुणाल के विषय में ज्योति का कहना है, 'गाने के बोल से ही बेहतर संगीत का जन्म होता है. मेरा कलाम दिल को सुकून देने वाला है.' संगीतकार अयाज के विषय में नूरां का कहना है, 'बस अल्लाह के नाम से कुछ करने का मौका दिया मौला ने और जरिया बनाया इनको.'
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
आपने भारत में गाना रिकॉर्ड किया जब कि संगीतकार अयाज दूर देश में बैठ कर संगीत बना रहे थे ऐसे में कोई दिक्कत महसूस हुई आपको? 'मुश्किल तो होता है लेकिन पिछले कुछ समय ने कई नए नए तरीके सीखा दिए. लेकिन अल्लाह ने तौफीक दी कि कुछ अच्छा कर पाये.'
संगीत क्षेत्र में आने के प्रश्न पर ज्योति मुस्करा कर कहती हैं, 'गायकी में हमारी सातवीं पीढ़ी है. संगीत हमारे खून में है संगीत हमारे रूह में है.' पहली गाने की रिकॉर्डिंग का किस्सा साझा करते हुए वो कहती है, 'मैं 6 वर्ष की थी तब तबले पर खड़े होकर रिकॉर्डिंग की थी, पापा उस्ताद गुलशन मीर जी के साथ.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं