विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2023

अरिजीत सिंह की तरह टैलेंटेड हैं अमृता सिंह, बहन का गाना सुन इमोशनल हो गए थे सिंगर, कहा- लगता है खुद मां गा रही है

अरिजीत सिंह की बहन का नाम है अमृता सिंह, जो सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'पगलैट' में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकी हैं. यह अमृता सिंह का पहला गाना था, जिसे रफ्तार ने लिखा था. ऐसे में एक बार फिर अमृता सिंह अपने नए गाने 'सैयां से' लोगों का दिल जीतने को तैयार हैं.

अरिजीत सिंह की तरह टैलेंटेड हैं अमृता सिंह, बहन का गाना सुन इमोशनल हो गए थे सिंगर, कहा- लगता है खुद मां गा रही है
अरिजीत सिंह की बहन अमृता सिंह का गाना 'सैयां से' रिलीज
नई दिल्ली:

अरिजीत सिंह बॉलीवुड के जाने-माने गायक हैं. आपको अगर पता नहीं तो बता दें कि अरिजीत सिंह की एक बहन भी हैं, जो अपने भाई की तरह ही टैलेंटेड सिंगर हैं. जी हां, अरिजीत सिंह की बहन का नाम है अमृता सिंह, जो सान्या मल्होत्रा की फिल्म 'पगलैट' में अपनी आवाज का जादू बिखेर चुकी हैं. यह अमृता सिंह का पहला गाना था, जिसे रफ्तार ने लिखा था. ऐसे में एक बार फिर अमृता सिंह अपने नए गाने 'सैयां से' लोगों का दिल जीतने को तैयार हैं. यह एक रोमांटिक गाना है, जो अमृता के अब तक गाए गानों से बिलकुल अलग है. 

बता दें, अमृता की आवाज के फैन खुद अरिजीत सिंह भी हैं. अरिजीत ने जब अमृता की आवाज में 'तोमाके देखिनी' गाना सुना था तो उन्होंने अपनी बहन की तारीफ में एक ट्वीट भी किया था. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था, "मैंने तय कर रखा था कि मैं अपनी बहन की तारीफ में कभी भी कुछ नहीं कहूंगा क्योंकि यह ठीक नहीं लगता है. मगर इस गाने में उनकी आवाज अलौकिकता का एहसास कराती है. मैं अब उसकी गायिकी का बहुत बड़ा फैन हूं. उसे सुनकर मुझे ऐसा महसूस होता है जैसे खुद मां गा रही हों".

g1tv7d38

गौरतलब है कि अमृता सिंह अपने भाई अरिजीत सिंह के साथ कई बार स्टेज परफॉरमेंस भी दे चुकी हैं. अमृता सिंह अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहती हैं, "सैयां से मेरे दिल के बेहद करीब है. इस गाने की कम्पोज़िशन, बोल, धुन...सभी ने मेरे दिल को छू लिया है. सैयां से एक बेहद खूबसूरत गाना है. यह पहला ऐसा म्यूजिक वीडियो है, जिसके अगले हिस्सों को भी पहले से ही अनाउंस कर दिया गया है. मैं इस म्यूजिक वीडियो को लेकर काफी उत्साहित हूं और इसके लिए मैं रेड रिब्बन और विक्की आडवाणी का तहे-दिल से शुक्रिया अदा करती हूं. मुझे इस बात का पूरा यकीन है कि दर्शक इस गाने को बेहद पसंद करेंगे और इसपर भरपूर प्यार लुटाएंगे. आप भी इस म्यूजिक वीडियो को सभी के साथ साझा करें और इसे अपना प्यार दें".

ये भी देखें: पैपराजी ने सिद्धार्थ के साथ फोटो के लिए किया रिक्वेस्ट, अदिति ने कहा - "मुमकिन नहीं"

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Arijit Singh, Amrita Singh, Arijit Singh Sister, Amrita Singh New Song, Amrita Singh Song Saiyaan Se, Saiyaan Se Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com