विज्ञापन
This Article is From Nov 30, 2025

जया बच्चन ने पैपराजी को देखते ही किया कुछ ऐसा....लोग बोले- इनकी फोटो लेने हेलमेट लगाकर जाया करो

Jaya Bachchan Angry: जया बच्चन का ये नया वीडियो वायरल हुआ तो लोग पैपराजी को सलाह देने लगे. मिसेज बच्चन का गुस्सा देख आपको जैसा भी लगे लेकिन लोगों के कमेंट पढ़ हंसी जरूर आएगी.

जया बच्चन ने पैपराजी को देखते ही किया कुछ ऐसा....लोग बोले- इनकी फोटो लेने हेलमेट लगाकर जाया करो
जया बच्चन को आया गुस्सा
Social Media
नई दिल्ली:

यूं तो फिल्मी पर्दे के एंग्री यंग मैन अमिताभ बच्चन रहे हैं लेकिन असल जिंदगी में और खासतौर से पैपराजी के लिए ये जिम्मेदारी जया बच्चन ने संभाल ली है. ऐसा इसलिए क्योंकि जया बच्चन जब पैपराजी को देखती हैं उनका पारा चढ़ जाता है और वह जाने अनजाने कुछ ना कुछ ऐसा कर ही देती हैं कि वीडियो वायरल होने लगते हैं. फिलहाल भी एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यही वजह है कि हमने फिर एक बार उन्हें लेकर ये चर्चा शुरू की. लेटेस्ट वीडियो में आप देखेंगे कि जया बच्चन एक इवेंट के लिए एंट्री लेने के लिए आगे बढ़ती हैं.

आगे बढ़ते हुए जया की नजर वहां तैनात पैपराजी पर पड़ती है और वह सीधे पीछे मुड़ जाती हैं. इसके बाद शायद उन्होंने दूसरे गेट से एंट्री ली. क्योंकि एक मिनट के लिए वो पीछे हटती हैं और फिर दूसरी तरफ से एंट्री के लिए बढ़ती हैं. वीडियो शेयर करते हुए पैपराजी ने लिखा, जया बच्चन को आया गुस्सा, पैप्स को फोटो देने से किया मना. 

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग पैपराजी को सलाह देने लगे. एक इंस्टा यूजर ने लिखा, ये हमेशा गुस्सा में ही रहती हैं. इन्हें मदद की जरूरत है. एक ने लिखा, हेलमेट लगाकर निकला करें. एक ने कमेंट किया, क्यों चाची को गुस्सा दिलाते हो उनका फोटो लेना बंद करो. एक ने लिखा, जब देखो तब गुस्से में ही रहती है...पता नहीं इतना घमंड कहां से आता है. बता दें कि जया बच्चन के इस तरह के मूड की वजह से उनके गुस्से वाले वीडियो ज्यादा वायरल होते हैं यही वजह है कि लोग वीडियो पर कमेंट करने आ ही जाते हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaya Bachchan, Jaya Bachchan Angry, Jaya Bachchan Angry Video, Jaya Bachchan News, Jaya Bachchan Amitabh Bachchan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com