बॉलीवुड में रिश्तों की चर्चा हमेशा सुर्खियों में रहती है. लेकिन कुछ अधूरी कहानियां सालों बाद भी लोगों की दिलचस्पी बनाए रखती हैं. ऐसी ही एक कहानी है बच्चन परिवार की. जिन्होंने ऐश्वर्या राय से पहले इंड्स्ट्री की एक नामी एक्ट्रेस को अपनी बहू मान लिया था. भरे मंच से जया बच्चन ने उस एक्ट्रेस को अपनी होने वाली बहू बता भी दिया था. ये मौका था अमिताभ बच्चन के साठवें बर्थडे का. इस वीडियो ने एक बार फिर इस पुराने रिश्ते की यादें ताजा कर दी हैं. ये मौका इसलिए भी खास था क्योंकि तब ही अमिताभ बच्चन पर बेस्ड एक किताब भी लॉन्च की गई थी.
अमिताभ के बर्थडे पर हुआ था रिश्ता अनाउंस
साल 2002 में अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर उनकी तस्वीरों और जिंदगी पर आधारित किताब 'टू बी ऑर नॉट टू बी: अमिताभ बच्चन' लॉन्च की गई थी. इसी खास मौके पर जया बच्चन ने अभिषेक बच्चन की सगाई का ऐलान किया था. उनकी सगाई कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर से तय हुई थी. वायरल वीडियो में जया बच्चन कहती दिखती हैं कि बच्चन परिवार और नंदा परिवार अब एक और परिवार का स्वागत करता है, और वो है कपूर परिवार. रणधीर कपूर, बबीता कपूर और मेरी होने वाली बहू करिश्मा कपूर.
Time when Jaya Bachchan announced Karishma Kapoor as their daughter-in-law on Amitabh Bachchan's 60th birthday celebration. pic.twitter.com/ETQdnEXDHD
— ????. (@jalebination) May 18, 2026
जया ने मजाकिया अंदाज में ये भी कहा था कि अभिषेक ने अपने पिता के 60वें जन्मदिन पर ये सबसे बड़ा गिफ्ट दिया है. उस दौरान मंच पर अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और पूरा परिवार मौजूद था.
आखिर क्यों टूट गई थी अभिषेक-करिश्मा की सगाई?
हालांकि सगाई की खबर ने उस समय खूब सुर्खियां बटोरी थीं., लेकिन कुछ महीनों बाद ही दोनों का रिश्ता टूट गया. बच्चन और कपूर परिवार ने कभी खुलकर इसकी वजह नहीं बताई. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि करिश्मा की मां बबीता कपूर चाहती थीं कि शादी के बाद भी करिश्मा कपूर पहले की तरह फिल्मी दुनिया में एक्टिव रहें. साथ ही उनके फ्यूचर को सिक्योर करने के लिए एग्रीमेंट हो सके. लेकिन बच्चन फैमिली इस बात के लिए तैयार नहीं हुए. इस वजह से दोनों का रिश्ता टूट गया. जिसके बाद अभिषेक बच्चन की शादी ऐश्वर्या राय से हो गई. बेशक इस तरह की कई कहानियां हवा में तैरती रहती हैं, लेकिन सच्चाई क्या है ये तो सिर्फ कपूर और बच्चन खानदान ही जानता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं