विज्ञापन

अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन के सामने हेमा मालिनी की स्टेज पर की तारीफ, धर्मेंद्र को यूं संभालनी पड़ी थी बात

इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन के सामने हेमा मालिनी की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. 

अमिताभ बच्चन ने जया बच्चन के सामने हेमा मालिनी की स्टेज पर की तारीफ, धर्मेंद्र को यूं संभालनी पड़ी थी बात
धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन का वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचा चुकी है. शोले में जय-वीरू के किरदार में दोनों ने सिनेमाघरों में ऐसा तूफान लाया कि आज तक फैंस के बीच इस जोड़ी का जिक्र होता है. हालांकि उस दशक में दोनों की राइवलरी के किस्से भी सुनने को मिले. लेकिन उनकी दोस्ती ने इन किस्सों को केवल अफवाह बनाकर रख दिया. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जय-वीरू यानी अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की जोड़ी साफ नजर आ रही है. इतना ही नहीं बिग बी, जो पत्नी जया बच्चन के सामने हेमा मालिनी की तारीफ करते हुए फंस जाते हैं. उनकी मदद के लिए धरम पाजी आगे आते हुए दिख रहे हैं. 

जय-वीरू की वीडियो में दिखी खूबसूरत बॉन्डिंग

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, कैसे दो सुपरस्टार्स एक-दूसरे का सम्मान करते हैं. बिग बी ने कहा- हम काम ही नहीं करते और धर्मेंद्र का रिएक्शन देखने लायक है. वीडियो में अमिताभ बच्चन स्टेज पर हेमा मालिनी की तारीफ में कहते हैं, जया जी मुझसे कह रही थीं कि हेमा जी कितना काम करती हैं राजनीति में हैं. पार्लियामेंट जाती हैं. मथुरा संभालती हैं, नृत्य करती हैं. डांस परफॉर्मेंस होता है इनका, गाना भी गा रही हैं. हम लोग कुछ करते ही नहीं हैं. आखिर में अमिताभ कहते हैं, मैं आपको आश्वासन देता हूं कि भविष्य में हम भी ऐसा करने की कोशिश करेंगे. इस पर जया बच्चन और हेमा मालिनी हंसने लगती हैं. 

ये भी पढ़ें- ‘30 लोग घुस आए थे, ड्राइवर-चौकीदार को पीटा', रवीना टंडन ने बताया दो साल पहले हुई घटना की चौंकाने वाली सच्चाई, फिरौती की थी साजिश

बिग बी की बात को धर्मेंद्र ने संभाला

फिर अमिताभ बच्चन अपनी बात को पूरा होने के बाद माइक धर्मेंद्र को दे देते हैं. वह कहते हैं, अपने जरा दिल से पूछिए अमित कितना झूठ बोल रहा है. पूरी इंडस्ट्री का इंजन बना हुआ है. सब कुछ पीछे पीछे छुक छुक करते चल रहे हैं. मैं देखता हूं इसकी कौनसी स्पीड चल रही है. कोशिश करता हूं. लेकिन ये जवान बच्चा मेरा बाज नहीं आता कुछ ना कुछ करता रहता है. आज पता चलता है कि ये किया कल वो करेगा. परसों ये करेगा. भगवान इसको बहुत लंबी उम्र दे, मेरा प्यारा छोटा भाई है. ये जितना करेगा. हम सबके लिए बन के रह जाएगा. इस वीडियो को देखने के बाद फैंस धर्मेंद्र पाजी की तारीफ कर रहे हैं और उनकी हेमा मालिनी के साथ जोड़ी का जिक्र कर रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dharmendra, Dharmendra News, Dharmendra Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com