शाहरुख खान की फिल्म जवान कल रिलीज होने वाली है और इसे लेकर लोगों के बीच उत्सुकता बनी हुई है. भारी संख्या में लोग फिल्म की एडवांस बुकिंग करा रहे हैं. वहीं शाहरुख की फिल्म रिलीज से पहले ही ट्रेड एक्सपर्ट्स और इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्रों ने फिल्म के ओपनिंग कलेक्शन पर प्रेडिक्शन लगाना शुरू कर दिया है. बता दें, एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति और दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं. हालांकि दीपिका का फिल्म में कैमियो रोल है.
पहले दिन इतने करोड़ कमा सकती है जवान
निर्माता और फिल्म बिजनेस एनालिस्ट गिरीश जौहर ने कहा है कि जवान ओपनिंग डे पर 100 करोड़ की ग्लोबल ओपनिंग कर सकती है. उन्होंने कहा कि फिल्म घरेलू बाजार में 'पठान' के पहले दिन के आंकड़ों को आसानी से पार कर सकती है और भारत में (सभी भाषाओं में) कुल 60 करोड़ का बिजनेस कर सकती है. उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म पहले हफ्ते वर्ल्डवाइड 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है. फिल्म बड़े ही आराम से गदर 2 और OMG 2 के फर्स्ट डे कलेक्शन को भी तोड़ सकती है,
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
'हर दिन 100 करोड़ पार करने की क्षमता'
उन्होंने कहा, "मैं पहले दिन वैश्विक स्तर पर 100 करोड़ की कमाई की उम्मीद कर रहा हूं. मुझे इसमें से लगभग 40 करोड़ विदेशी बाजारों से और 60 करोड़ घरेलू बाजारों से मिलने की उम्मीद है. शुरुआत आरामदायक होगी. जवान की ओपनिंग निश्चित रूप से 'पठान' के शुरुआती आंकड़ों को पार कर जाएगी". उन्होंने कहा कि इसके बाद हर दिन फिल्म में 100 करोड़ पार करने की क्षमता है.
वहीं पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव निर्देशक संजीव कुमार बिजली ने जवान के लिए 65 करोड़ की ओपनिंग की भविष्यवाणी की. उन्होंने कहा, "अकेले हमारे सर्किट में लगभग ढाई लाख टिकट बुक किए गए हैं. मेरे पास अखिल भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ की कमाई का अनुमान है और सप्ताह के अंत तक लगभग 230 करोड़ का अनुमान है".
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं