विज्ञापन

जन्माष्टमी पर लता दीदी से लेकर जुबिन नौटियाल तक जरूर सुनें ये 5 गाने, कान्हा की बाल-लीलाओं से है सजे

जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर, इन पांच सदाबहार बॉलीवुड गानों को अपनी प्लेलिस्ट में शामिल करें. ये गाने हर भक्त को श्री कृष्ण के प्रेम और भक्ति में पूरी तरह से डुबो देते हैं.

जन्माष्टमी पर लता दीदी से लेकर जुबिन नौटियाल तक जरूर सुनें ये 5 गाने, कान्हा की बाल-लीलाओं से है सजे
जन्माष्टमी के 5 सुपरहिट गीत
imbd

Shri krishna janmashtam 5 best songs: देशभर में त्यौहारों की रौनक अब लग चुकी है.जब भी कोई फेस्टिवल आता है, तो उसमें बॉलीवुड का योगदान जरूर होता है।अब रक्षाबंधन के बाद 4 सितंबर को जनमाष्टमी (Janmashtami 2026) आने वाली है.इसकी तैयारी अब शुरू हो चुकी है. लोगों ने कान्हा की पूजन साम्रगी से लेकर उनके गानों तक की लिस्ट तैयार करने को लेकर आखिरी तैयारियों में लगे है. 

ऐसे में अगर आप आप अभी तक इसी सोच में पड़े है कि किस  गाने से कान्हा को खुश करेंगे तो हम आपकी परेशानी को हल करते हुए आपके लिए  लता मंगेशकर की सुरीली आवाज से लेकर जुबिन नौटियाल के  ये 10 गाने लाए हैं जिन्हें सुनकर कोई भी भक्त भाव-विभोर हुए बिना नहीं रह सकता.

krishna janmashtami best 10 songs

बड़ा नटखट है रे कृष्ण कन्हैया
Photo Credit: imdb

 बड़ा नटखट है रे कृष्ण कन्हैया

साल 1972) में आई फ़िल्म 'अमर प्रेम' (का यह सदाबहार कृष्ण भक्ति गीत आज भी जन्माष्टमी के अवसर पर श्रद्धा और प्रेम के साथ सुना जाता है, 28 जनवरी 1972 को रिलीज हुई इस फिल्म के इस  गीत को स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपनी रूहानी आवाज में गया . था. गीत के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे, जबकि इसका संगीत आर.डी. बर्मन ने तैयार किया था. इसमें यशोदा मैया का प्यार, ममता और नटखट बालक कृष्ण की मनमोहक लीलाओं का वर्णन  है.

Krishna Janmashtami best 10 songs

श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम
Photo Credit: imdb

श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम

1 जुलाई 1975 को रिवीज हुई फिल्म ‘गीत गाता चल' का यह लोकप्रिय भक्ति गीत ‘श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम' आज भी कृष्ण भक्तों के दिलों में जगह बनाए हुए है. इस गीत को जसपाल सिंह और आरती मुखर्जी ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया था, जबकि इसके गीत और संगीत दोनों रवींद्र जैन ने तैयार किए थे. इस गाने में कृष्ण और राधा के दिव्य प्रेम को  दिखाया गया है.

Krishna Janmashtami best 10 songs

यशोमती मैया से बोले नंदलाला
Photo Credit: imdb

यशोमती मैया से बोले नंदलाला

फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम' 24 मार्च 1978  को  बड़े पर्दे पर रीलीज हुई थी. इसके कृष्ण पर बने लोकप्रिय भक्ति गीत ‘यशोमती मैया से बोले नंदलाला' आज भी लोगों की जुबान पर बसा हुआ है. इस गीत को लता मंगेशकर और मन्ना डे ने अपनी आवाज से सजाया, जबकि इसका संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया था . इसके खूबसूरत बोल पंडित नरेंद्र शर्मा ने लिखे थे. इसमें  कान्हा के जरिए यशोदा मां से अपने सांवरे रंग और राधा के गोरे रंग को लेकर सवाल पूछा जाता है. जिसे सुनकर आज भी चेहरे पर मुस्कान छा जाती है. इस गाने को यहां सुनिए

Krishna Janmashtami best 10 songs

वो किसना है
Photo Credit: imdb

वो किसना है 

सुभाष घई के जरिए निर्देशित बॉलीवुड फिल्म 'किसना: द वॉरियर पोएट' (Kisna: The Warrior Poet) 21 जनवरी 2005 को रिलीज हुई थी. इसका कृष्ण भक्ति पर आधारित गाना वो किसना है' भगवान श्रीकृष्ण की सुदर रूप का वर्णन करता है. इस गीत को सुखविंदर सिंह, इस्माइल दरबार और आयशा दरबार ने अपनी आवाज दी थी. इसके बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं. इस गाने को यहां सुनिए.

श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी

आज के समय में जुबिन नौटियाल की आवाज में गाया ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी' भजन ने कृष्ण भक्ति को नया रूप दिया है. राज आशू के संगीत और बोलों पर बना यह गाना सुनने वालों को श्रीकृष्ण की भक्ति में डुबो देता है. इसकी शांत और धीमा सुर मन को सुकून देतीा है. यही वजह है कि यह भजन युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी के दिलों में खास जगह बना चुका है और हर कृष्ण भक्त की प्लेलिस्ट का अहम हिस्सा बन गया है. इस गाने को यहां सुनिए

आपके लिए और भी

33 साल पुराना ये गाना, रवींद्र जैन की कलम से निकला, मोहम्मद अजीज की आवाज से सजा, जन्माष्टमी पर रहता है टॉपर पर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janmashtami Songs, Lata Mangeshkar, Jubin Nautiyal, Janmashtami Songs Bollywood, Entertainmennt News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com