- जाह्नवी कपूर का वीडियो हुआ वायरल
- एक्ट्रेस सवारियों को बैठाकर ई-रिक्शा चलाती आईं नजर
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor) सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. और आए दिन अपनी ग्लैमरस फोटो और वीडियो फैन्स के बीच शेयर करती रहती हैं. अब जाह्नवी कपूर (Jhanvi Kapoor Video) का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह ई-रिक्शा चलाती नजर आ रही हैं. वीडियो में जाह्नवी कपूर सवारियों को बैठाकर ई-रिक्शा चला रही हैं. इस वीडियो में एक्ट्रेस ने सूट-सलवार में नजर आ रही हैं. वीडियो में जाह्नवी रिक्शा चलाते हुए काफी खुश हो रही हैं.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के इस वीडियो को वूम्प्ला के इंस्टाग्राम एकाउंट द्वारा शेयर किया गया है. इस वीडियो में वीडियो बनाता हुआ शख्स कह रहा है, "बस, बस... घुमाना पड़ेगा, घुमाना पड़ेगा, रास्ता नहीं है आगे." वीडियो में सवारी सीट पर बैठे लोग भी इस राइड का मजा ले रहे हैं. जाह्नवी कपूर के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) आखिरी बार फिल्म गुंजन सक्सेना (Gunjan Saxsena) में दिखाई दी थीं. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने भारत की पहली महिला पायलट का किरदार अदा किया था. फिल्म में जाह्नवी के रोल ने लोगों का खूब दिल जीता था. इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही करण जौहर की फिल्म तख्त में नजर आने वाली हैं. जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से सिनेमा में डेब्यू किया था. फिल्म में उन्होंने ईशान खट्टर के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. इसके बाद उन्होंने ओटीटी पर 'घोस्ट स्टोरी (Ghost Story)' में मुख्य भूमिका निभाते हुए भी दर्शकों का खूब दिल जीता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं