- जाह्नवी कपूर का वीडियो हुआ वायरल
- इस क्यूट अंदाज में नजर आईं जाह्नवी कपूर
- वीडियो में श्रीदेवी भी लगीं काफी खूबसूरत
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) जल्द ही फिल्म 'रूही अफ्जा (Roohi Afza)' के जरिए सिनेमा हॉल में एक बार फिर धमाल मचाने वाली हैं. 'धड़क' की एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों मनाली में अपनी बहन और दोस्तों के साथ छुट्टियां मना रही हैं. अपने लुक और स्टाइल से सुर्खियां बटोरने वाली जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. खास यह है कि जाह्नवी कपूर का यह वीडियो बचपन का है, जिसमें उनकी मॉम और बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) भी नजर आ रही हैं. इस वीडियो में नन्ही जाह्नवी कपूर का लुक काफी क्यूट है. जाह्नवी कपूर और श्रीदेवी (Sridevi) का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट होते ही सुर्खियों में छा गया.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और श्रीदेवी (Sridevi) का यह वीडियो उनके फैनपेज पर पोस्ट हुआ है. इस वीडियो में जहां एक तरफ बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी किसी फंक्शन के दौरान हाथों में मेहंदी लगवाती नजर आ रही हैं तो वहीं नन्ही जाह्नवी कपूर मस्ती करती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में नन्ही जाह्नवी कपूर गोल्डन लहंगा पहने हाथों में मेहंदी लगाए काफी प्यारी लग रही हैं. सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर और श्रीदेवी का यह वीडियो पुराना है.
तमिल और तेलूगु में भी रिलीज होगी 'द लायन किंग', साउथ के ये अभिनेता देंगे 'सिंबा' को आवाज
बता दें कि बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी (Sridevi) का 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल में बाथटब में दुर्घटनावश डूबने से निधन हो गया था. फिल्म 'चांदनी' की अभिनेत्री एक पारिवारिक शादी में शामिल होने दुबई गई थीं. इनके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क के जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इस फिल्म के बाद जाह्नवी कपूर जल्द ही 'रूही-अफ्जा' में नजर आने वाली हैं. इसके साथ ही जाह्नवी कपूर को 'दोस्ताना' के सीक्वल के लिए भी चुना गया है.
..और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं