विज्ञापन
This Article is From Dec 07, 2020

Janhvi Kapoor ने 'जमुना के तट' गाने पर किया क्लासिकल डांस, Video हुआ वायरल

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में जाह्नवी कपूर क्लासिकल डांस करती नजर आ रही हैं.

Janhvi Kapoor ने 'जमुना के तट' गाने पर किया क्लासिकल डांस, Video हुआ वायरल
जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने शेयर किया क्लासिकल डांस का वीडियो
  • जाह्नवी कपूर का वीडियो हुआ वायरल
  • एक्ट्रेस ने किया क्लासिकल डांस
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह अकसर फैन्स के साथ अपने फोटो और वीडियो साझा करती नजर आ जाती हैं. जाह्नवी कपूर अकसर अपने क्लासिकल डांस के वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं. हाल ही में जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एक्ट्रेस 'जमुना के तट पर (Jamuna Ke Tat Par Song)' गाने पर क्लासिकल डांस करती नजर आ रही हैं. वीडियो में जाह्नवी कपूर जहां अपने डांस की प्रैक्टिस कर रही हैं. वहीं, दूसरी ओर उनकी बहन खुशी सोफे पर आराम फरमा रही हैं. 

वीडियो में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor Video) के एक्सप्रेशंस काफी जबरदस्त लग रहे हैं. एक्टेस वीडियो में हरे कलर के सूट-सलवार में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के इस वीडियो को अब तक 1 लाख 25 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. जाह्नवी कपूर के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) आखिरी बार फिल्म गुंजन सक्सेना (Gunjan Saxsena) में दिखाई दी थीं. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने भारत की पहली महिला पायलट का किरदार अदा किया था. फिल्म में जाह्नवी के रोल ने लोगों का खूब दिल जीता था. इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही करण जौहर की फिल्म तख्त में नजर आने वाली हैं. जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़क से सिनेमा में डेब्यू किया था. फिल्म में उन्होंने ईशान खट्टर के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. इसके बाद उन्होंने ओटीटी पर 'घोस्ट स्टोरी (Ghost Story)' में मुख्य भूमिका निभाते हुए भी दर्शकों का खूब दिल जीता. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janhvi Kapoor, Janhvi Kapoor Video, Janhvi Kapoor Video Viral, Janhvi Kapoor Classical Dance On Jamuna Ke Tat Par Song, Janhvi Kapoor Instagram, Khushi Kapoor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com