Jana Nayagan Box Office Collection Day 7: थलापति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि थलापति विजय के राजनीति की दुनिया में कदम रखने से पहले इस फिल्म का ऐलान हुआ था. हालांकि विवादों के कारण यह फिल्म पोस्टपोन होती चली गई. वहीं तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने के बाद 23 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज हो गई, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. इसी की असर है कि केवल 7 दिनों में फिल्म ने 250 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
जन नायकन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 7
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को 7वें दिन फिल्म ने 6.10 करोड़ की कमाई हासिल की थी. हालांकि छठे दिन के 8 करोड़ के कलेक्शन के साथ 23.8 प्रतिशत की गिरावट 7वें दिन गिर गई है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में 149.50 करोड़ नेट कलेक्शन, इंडिया ग्रॉस 174.63 करोड़ कलेक्शन किया. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 255.63 करोड़ रही है.
ये भी पढ़ें- रामायण का वो गीत जब प्रजा के अपमान से आहत हुई थीं सीता मैया, सिंगर हेमलता की आवाज ने अमर किया सॉन्ग
जन नायकन का 6 दिनों का कलेक्शन
जन नायकन ने पहले दिन 42.70 करोड़ की ओपनिंग की थी. वहीं दूसरे दिन कमाई 21.15 करोड़ रही. तीसरे दिन कलेक्शन 28.90 करोड़ पहुंचीं. जबकि चौथे दिन 32 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की है. पांचवे दिन 10.65 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की. जबकि छठे दिन 8 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया. अन्य भाषाओं के कलेक्शन की बात करें तो 7वें दिन 1 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की है. जबकि तमिल में 4.60 करोड़ और तेलुगू ने 50 लाख का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया.
जन नायकन के बारे में
जन नायकन थलापति विजय की आखिरी फिल्म है, जो उनके फुल टाइम राजनीति में एंट्री से पहले अनाउंस की गई थी. फिल्म को एच विनोद ने डायरेक्ट किया है, जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार बॉबी देओल विलेन के रोल में हैं. जबकि पूजा हेगडे, ममता बैजू और प्रकाश झा अहम किरदार में नजर आ रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं