विज्ञापन

दूरदर्शन की रामायण का वो गीत, जब प्रजा के अपमान से आहत हुई थीं सीता जी, सिंगर हेमलता ने आवाज ने अमर किया सॉन्ग

रामानंद सागर की रामायण ने 80 के दशक में फैंस के दिलों में ऐसी जगह बनाई कि आज तक इसे कोई मिटा नहीं पाया. वहीं हाल कुछ ऐसा था कि दूरदर्शन पर इस शो को देखने के लिए दर्शक समय से पहले आकर टीवी के सामने बैठ जाते हैं.

दूरदर्शन की रामायण का वो गीत, जब प्रजा के अपमान से आहत हुई थीं सीता जी, सिंगर हेमलता ने आवाज ने अमर किया सॉन्ग
रामायण का गीत, जो सुनाता है माता सीता की कहानी
नई दिल्ली:

रामानंद सागर की रामायण ने 80 के दशक में फैंस के दिलों में ऐसी जगह बनाई कि आज तक इसे कोई मिटा नहीं पाया. वहीं हाल कुछ ऐसा था कि दूरदर्शन पर इस शो को देखने के लिए दर्शक समय से पहले आकर टीवी के सामने बैठ जाते हैं. वहीं राम के किरदार में अरुण गोविल, सीता के रोल में दीपिका चिखलिया, रावण के रोल में अरविंद त्रिवेदी और लक्ष्मण के रोल में सुनील लहरी को दर्शकों ने भगवान स्वरूप दर्जा दिया. एक्टिंग से लेकर शो में दिखाई गई कहानी ने मन मोह लिया. लेकिन इस शो की खास बात यह थी कि वनवास से लेकर सीता का प्रजा द्वारा अपमान किए जाने को गीत के जरिए दिखाया गया, जिसे आज भी यूट्यूब पर लोग सुनते हैं. हम बात कर रहे हैं दूरदर्शन सीरियल के ऐसे ही रामायण गीत संवाद की. 

यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा यह गीत

रामायण का गीत सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे सिंगर हेमलता ने कुछ ऐसा गाया कि अपनी आवाज से फैंस के दिलों में जगह बना ली. वीडियो में वनवास से लौटने के बाद माता सीता का प्रजा द्वारा किया गया अपमान के बाद हाल दिखाया गया है. वहीं वह भगवान से सवाल पूछती हुईं नजर आ रही हैं. इस वीडियो ने फैंस की कुछ पुरानी यादें ताजा कर दी है. 

ये भी पढ़ें- गुलजार ने “मौत” पर लिखी कविता, अमिताभ बच्चन की आवाज से पिरोया, बन गया 55 साल पुरानी फिल्म का आइकॉनिक सीन

80 से 90 के दौर में रामायण का रहा राज

रामायण को भारत में डीडी नेशनल पर 25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 तक प्रसारित किया गया था. कुछ ही महीनों में शो को ऐसी पॉपुलैरिटी हासिल हुई कि उस दौर में भारत  हर संडे सुबह साढ़े 9 बजे सड़कें खाली हो जाती थी क्योंकि दर्शक टीवी के सामने बैठ जाते थे. उस दौर में भारत की आबादी का आठवां हिस्सा शो को देखता था. वहीं पॉपुलरिटी इस बात से लगाई जा सकती है कि स्टार प्लस और स्टार उत्सव को 2000 के दशक में फिर से प्रसारित किया गया. जबकि कोरोना के दौरान दूरदर्शन पर यह रि टेलीकास्ट किया गया. 

हेमलता के बारे में 

सिंगर हेमलता 70 के दशक की जानी मानी सिंगर हैं, जिन्हें अखियों से गोली मारे सॉन्ग के लिए जाना जाता है. हेमलता ने कई गानों को आवाज दी. जबकि रामानंद सागर के शो रामायण, जिसमें वह ट्रेडिशनल मीरा भजन राम रतन धन पायो गाते हुए एक एपिसोड में नजर आ चुकी हैं. के अलावा वह उत्तर रामायण (लव कुश) और श्री कृष्ण में भी अपनी आवाज दे चुकी हैं. 

ये भी पढ़ें- सनी देओल की 6 फिल्में, जिन्हें 26 साल के करियर में मिली A रेटिंग, बिना कट के बटवारा 1947 बनी सातवीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramayana, Doordarshan, Television News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com